{"_id":"5a79f6cb4f1c1bd34b8b72d7","slug":"gang-rape-three-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन नामजद
इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक युवती को घर से ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मुंह खोलने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिजनों की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
झूंसी इलाके की एक युवती को कुछ लोग बीती 28 जनवरी को घर से अपने साथ ले गए। उसे सैदाबाद में तीन दिन तक एक मकान में रखा गया। आरोप है कि वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा। इधर घर से लापता युवती की परिवारीजन तलाश कर रहे थे। इस बीच 30 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती के पिता को फोन पर उसके सैदाबाद में होने की जानकारी दी। इसके बाद युवती लौट पाई। युवती की आपबीती सुनकर परिवार के लोग दारागंज थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर इस मामले में जय प्रकाश निषाद, कलूटन निषाद और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म के अलावा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।