{"_id":"5762fb644f1c1b144311c461","slug":"gadau-uncle-of-absconding-with-bombs-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार गदऊ का मामा बम के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार गदऊ का मामा बम के साथ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
बम
- फोटो : demo
पुलिस कस्टडी से फरार कुख्यात अपराधी गदऊ पासी के मामा को पुलिस ने झलवा इलाके में थैले में सात बम लेकर जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह किसी पर हमले की फिराक में था लेकिन पूछताछ में उसने इस बारे में कुबूला नहीं।
मुंडेरा गांव का रहने वाला बदमाश गदऊ पासी पिछले साल मुंडेरा में ही लक्ष्मी फुटवियर में दो सगे भाइयों को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। उस वारदात में गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई थी। गदऊ उस घटना से पहले भी कई अपराध अंजाम देने की वजह से वांछित था मगर वह पकड़ में नहीं आ रहा था, जबकि उसके सगे भाई 50 हजार रुपये के ईनामी हरिश्चंद्र पासी को क्राइम ब्रांच ने दबोचकर जेल भेज दिया था। मुंडेरा की घटना के तीन महीने बाद गदऊ को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया।
उसे नैनी जेल से मिर्जापुर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था वहां से डेढ़ माह पहले उसे पेशी पर लाया गया था तभी वह खुल्दाबाद थाने के सामने बाल सुधार गृह के पास पुलिसवालों को गच्चा देकर फरार हो गया। उसे अब तक नहीं पकड़ा जा सका। तब से पुलिस ने गदऊ के शरणदाताओं और रिश्तेदारों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। बुधवार रात धूमनगंज के राजरूपपुर चौकी प्रभारी चंद्रभूषण मौर्या ने गदऊ पासी के मामा शिवराम पासी को झलवा में शिववाटिका के पास रोका तो उसके पास थैले में सात बम बरामद हुए। खबर मिली थी कि वह किसी पर जानलेवा करने जा रहा है मगर उसने पूछताछ में इस बारे में बताया नहीं।