फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Family Court judge threatened

फैमिली कोर्ट जज को धमकी

Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Family Court judge threatened
क्राइम
परिवार न्यायालय इलाहाबाद में तैनात प्रधान न्यायाधीश कुमुदनी वर्मा को मोबाइल फोन पर धमकी दी गई। इससे परेशान होकर उन्होंने कर्नलगंज थाने में कानपुर के गौरव निगम नामक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश का कहना है कि कानपुर में नियुक्ति के दौरान उन्होंने कई पारिवारिक मामलों का सुलझ-समझौते से निस्तारण कराया था। इन्हीं में एक मामले से जुड़ा शख्स उनको फोन पर काफी समय से धमकी दे रहा है। धमकी की सूचना उन्होंने जिला जज इलाहाबाद को दी थी। उनके निर्देश पर कर्नलगंज थाने केस दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक फोन करने वाले शख्स गौरव ने कानपुर में उनकी नियुक्ति के दौरान कराए गए सुलह के मामले को लेकर अभद्र लहजे में बात की। उसने धमकी दी कि वह इसकी शिकायत सुप्रीम कोर्ट में करेगा। इसके बाद उन्होंने उस नंबर को ब्लॅाक कर दिया लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना। वह कॉल और व्हॉट्सएप पर मैसेज कर परेशान करता रहा। 

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपी ने मैसेज कर कहा कि यह अब उसका आखिरी मैसेज है। वह जांच के दौरान सभी सच्चाई सामने लाएगा।  आरोपी गौरव निगम ने मैसेज में लिखा है कि उन्होंने जबरदस्ती उसकी पत्नी से सुलह करा दी और बच्चों सहित पत्नी को उसके घर रहने भेज दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed