फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   due to dowry marriage break

दो लाख के फेर में दूल्हे ने तोड़ी शादी

Mon, 11 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
 पांच दिन बाद होने वाली शादी के लिए दुल्हन के घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रहीं थीं। 15 अप्रैल को तिलक और 18 अप्रैल को ब्याह होना था। मगर लालची दूल्हे और उसके परिजनों ने सारे अरमानों को मटियामेट कर दिया। युवती का पिता सगाई के वक्त ही खेत बेचकर आठ लाख रुपये वर पक्ष को दे चुका था लेकिन अब दो लाख रुपये की मांग और रख दी गई। युवती के पिता ने लाचारी जाहिर की तो दूल्हे ने शादी से ही मना कर दिया। जब काफी मनाने पर भी लड़के के घरवाले नहीं माने तो निराश होकर युवती के पिता ने औद्योगिक क्षेत्र थाने जाकर शिकायत की।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के बरामार गांव में रहने वाले एक किसान ने अपनी बेटी की शादी सराय इनायत क्षेत्र के बद्दरुदीनपुर में तय की थी। रसूखदार खानदान से ताल्लुक रखने वाले लड़के से रिश्ता तय कर किसान का परिवार खुश था। किसान ने बेटी की शादी के लिये दो बिस्वा जमीन बेचकर बीस जनवरी को धूमधाम से सगाई की। सगाई में दूल्हे को आठ लाख पच्चीस हजार रुपए दये। 15 अप्रैल को तिलक और 18 अप्रैल विवाह कार्यक्रम निश्चित हुआ। रिश्तेदारियों में शादी का आमंत्रण दे दिया गया। निमंत्रण पत्र बंट गए। शादी का दिन नजदीक आया तो युवक के परिजनों ने तिलक से पहले ही दो लाख रुपए की मांग रख दी। दो लाख रुपये की नई मांग पर किसान परेशान हो गया। उसे पता चला कि पैसे नहीं दिए तो शादी टूट जाएगी। उसने लड़के के घरवालों से बात की लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार दुखी और मायूस होकर रविवार को किसान ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने शादी से ऐन पहले दहेज की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ने को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed