फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to domestic discord, the mother put her into a fire, death

घरेलू कलह के चलते मां ने मासूम बेटी संग लगाई आग, मौत

Tue, 20 Feb 2018 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Feb 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic discord, the mother put her into a fire, death
fire
घरेलू कलह से आजिज आकर मां ने अपनी मासूम बच्ची संग मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आग का गोला बनी मां-बेटी की चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन तथा गांव के लोग आग बुझाते, दोनों काफी हद तक से झुलस चुके थे। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मऊआइमा पुलिस का कहना है कि इस मामले में घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। जानकारी होने पर दरोगा को मौके पर भेजा गया लेकिन घरवालों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


मऊआइमा के किरांव गांव निवासी मो. युसूफ ने अपनी पुत्री सना बानो (30) की शादी थाना बहरिया कटनई गांव निवासी सद्दाम हुसैन के साथ की थी। बताया जाता है कि सद्दाम हुसैन अपनी पत्नी सना बानो के साथ पुत्री सानिया तथा पुत्र आजाद को ससुराल किरांव छोडकर एक वर्ष पूर्व सऊदी अरब कमाने के लिए चला गया है। बताते हैं कि सना की मां का कई वर्ष पहले इंतकाल हो चुका है। मां के  इंतकाल होने पर पिता ने दूसरी शादी कर ली। मायकेे  में रह रही सना बानो की सौतेली मां से आये दिन घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी होती रहती। इसी के चलते सना बानो ने सोमवार की शाम अपने घर में बेटी सानिया (4) के साथ बंद कमरे में मिट्टी का तेल छिडक कर आग लगा ली।
विज्ञापन


मासूम आजाद मां के लिए जार-जार रो रहा था। मासूम बेटे को लोगों ने किसी तरह संभाला। इस मामले में एसओ मऊआइमा पंकज सिंह ने बताया कि घर वालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। जानकारी होने पर मौके पर एक दरोगा को भेजा गया था लेकिन घर वालों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। वे पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाह रहे थे। घरेलू मामला होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed