{"_id":"5734dd0e4f1c1b351b919866","slug":"divya-suicides-everyone-dhlaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्या की खुदकुशी ने सबको दहलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्या की खुदकुशी ने सबको दहलाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारागंज की डॉ.दिव्या का ससुराल में खुदकुशी से घरवाले ही नहीं आसपास के लोग भी सकते में है। पति का आईएएस में चयन न होने पर दिव्या ऐसा क र सकती है। इसे लेकर हर कोई स्तब्ध है कि वह इतनी पढ़ी लिखी होने के बाद भी यह कदम उठा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिव्या के मौत की वजह फांसी आई है।
करछना विधायक दीपक पटेल की चचेरी बहन डॉ. दिव्या सिंह की शादी ढाई साल पहले डॉ. संजय सिंह के साथ हुई थी। बुधवार रात संजय सिंह घर लौटे तो दिव्या के फांसी लगा लेने की बात पता चली। ससुराल वालों का कहना था कि पति का आईएएस में चयन न होने से दिव्या उदास थी। आशंका है कि इसी तनाव में उसने ऐसा कदम उठाया होगा। चचेरी बहन के मौत की जानकारी होने पर विधायक दीपक पटेल भी पहुंच गए। अनहोनी की घटना पता चलने पर दिव्या के माता-पिता भी रात में ही ससुराल आ गए।
मां और पिता कुंवर बहादुर सिंह बेटी की मौत से गम डूबे हुए थे। वह बेटी का शव देखकर उनकी आंखों से आंसू टपकने लगे। बृहस्पतिवार सुबह मायके पक्ष से महिलाएं पहुंची तो उन्होंने कहा रोते हुए कहा कि उनकी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। पति का आईएएस में चयन न होने पर वह क्यों खुदकुशी करेगी। लेकिन मायके पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर दारागंज बीपी त्रिपाठी ने बताया कि घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी। सीओ दारागंज गणेश साहा के मुताबिक मामला खुदकुशी का है। मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोपी नहीं लगाया है और न ही तहरीर दी है।