फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhumnganj shot dead in the late night train to TE

धूमनगंज में देर रात रेलवे के टीई को गोली से उड़ाया

Sat, 27 Aug 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज में देर रात शेरवानी मोड़ पर बदमाशों ने रेलवे टिकट परीक्षक (टीई) वीरेंद्र कुमार चौधरी (28) को गोली मार दी। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो कंट्रोल रूम में सूचना दी। खबर पाकर धूमनगंज पुलिस भी पहुंची। घायल को एसआरएन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन

फतेहपुर में बेरहमपुर के मुसद्दीपुर का वीरेंद्र उत्तर मध्य रेलवे में टिकट परीक्षक के पद पर तैनात था। वह सुलेमसराय के न्याय विहार कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार देर रात रात की ड्यूटी के लिए वीरेंद्र घर से निकला था। लगभग साढ़े 11 बजे शेरवानी मोड़ के पास सड़क किनारे खून से लथपथ युवक को देखकर राहगीरों ने पहले 108 नंबर पर सूचना दी फिर कंट्रोल रूम में बताया। वहां से धूमनगंज पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


खून से लथपथ पड़े टीई को एसआरएन अस्पताल लाया गया। यहां पता चला कि वीरेंद्र के सिर में पीछे से सटाकर गोली मारी गई है। सिर में पीछे गहरा जख्म था। सूचना पाकर एसओ धूमनगंज अशोक दुबे और सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र मौके पर पहुंचे। वीरेंद्र के पास से मिले बैग में काला कोट, एटीएम कार्ड, पर्स, छाता और रेलवे का आईकार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस घरवालों से संपर्क का प्रयास करती रही। मौके से पुलिस को मृतक का मोबाइल नहीं मिला है। इससे आशंका है कि बदमाश उसका मोबाइल उठा ले गए हैं। पर्स और अन्य सामान सुरक्षित मिला है। अंदेशा है कि बदमाश लूट नहीं बल्कि कत्ल के इरादे से ही आए थे। बैग वीरेंद्र की पीठ पर ही था। उसे बदमाशों खोला भी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे टिकट परीक्षक न्याय विहार कॉलोनी स्थित घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। रेलवे कंट्रोल रूम और फतेहपुर पुलिस के जरिए घरवालों को सूचना दी गई है। हत्या की वजह और गोली मारने वाले कौन थे, इस बारे में छानबीन की जा रही है। ---आलोक मिश्र, सीओ सिविल लाइंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed