फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhumnganj heavy violence and sabotage at the test center

धूमनगंज के परीक्षा केंद्र पर भारी उपद्रव और तोड़फोड़

Mon, 05 Oct 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। एसएससी की सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने रविवार सुबह धूमनगंज के परीक्षा केंद्र में कुछ मिनट की देरी की वजह से प्रवेश से रोकने पर भारी उत्पात काटा। अभ्यर्थियों ने गेट तोड़कर परिसर में हंगामा करते हुए खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। स्कूल के कर्मचारियों ने जवाबी हमला किया तो छात्रों ने बाहर आकर जबरदस्त पथराव कर दिया। बसों समेत कई गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। एक सिपाही का सिर फोड़ दिया। मारपीट में तीन युवक भी जख्मी हो गए। कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर जाकर स्थिति संभाली और तीन उपद्रवियों को पकड़ भी लिया।
विज्ञापन


धूमनगंज में कन्हईपुर मोड़ के निकट स्थित बाल मित्रा स्कूल में रविवार सुबह एसएससी की सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचे दर्जनों अभ्यर्थियों को कुछ मिनट की देरी के चलते गेट पर रोक दिया गया। अभ्यर्थियों ने काफी आग्रह किया, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। ऐसे में दूर-दूर से आए अभ्यर्थियों ने गेट तोड़कर पथराव कर दिया। इसमें कॉलेज परिसर में खिड़कियों के कांच चूर हो गए।
विज्ञापन


स्कूल के कर्मचारियों ने भी विरोध में ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान वहां तैनात एक सिपाही दिनेश कुमार का सिर फट गया। वह खून से लथपथ होकर गिरा तो उसे बचाकर फौरन अस्पताल ले जाया गया। स्कूल के बाहर खड़ी एक क्वालिश तथा जीटी रोड से गुजर रही बस समेत कुछ और गाड़ियां छात्रों के गुस्से का शिकार हुईं। गनीमत रही कि कांच टूटने के बावजूद गाड़ियां वहां रुकी नहीं वरना और भी नुकसान हो जाता। नाराज अभ्यर्थियों ने जाम लगाया तो खबर पाकर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स ने उन्हें लाठी पटक कर खदेड़ा। तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने इलाज कराकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed