{"_id":"5c0ad039bdec22418f4926b0","slug":"desperate-student-hangs-from-job-without-getting-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी न मिलने से हताश छात्र ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी न मिलने से हताश छात्र ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
sucide shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लापुर में नौकरी न मिलने से हताश छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पड़ोस में रहने वाले दूसरे लड़कों ने उसका शव फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकला। पुलिस के मुताबिक जौनपुर के केराकत थाना के नरहन गांव निवासी रामहरख मौर्या का पुत्र विकास (26) यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।
उसने जार्जटाउन थाना के अल्लापुर के बाघम्बरी रोड पर भानू प्रसाद के घर किराए का कमरा लिया था। पड़ोस में रहने वाले दूसरे छात्रों ने बताया कि गुरुवार देर रात विजय अपने कमरे में चला गया। उसके बाद जब आज सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब लड़कों ने उसकी खिड़की खोली। अंदर का दृश्य देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। विजय ने मफलर के सहारे फांसी लगाई हुई थी। थोड़ी देर में जार्जटाउन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फंदे से उतारकर शव को कब्जे में ले लिया। उसके परिवार के लोगों को भी घटना की सूचना दे दी गई। दोपहर को उसके परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। परिवार में उसके दो भाई, दो बहन हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद उसके साथियों के मुताबिक विजय नौकरी न मिलने की वजह से काफी परेशान रहता था। उसने कई नौकरियों के फार्म भरे हुए थे लेकिन, किसी में सफलता हाथ नहीं आई।