{"_id":"5c23d77bbdec2256f5338283","slug":"demolition-nuisance-in-the-clinic-by-brick-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-पत्थर बरसाकर क्लीनिक में की तोड़फोड़, उपद्रव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट-पत्थर बरसाकर क्लीनिक में की तोड़फोड़, उपद्रव
Thu, 27 Dec 2018 01:20 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा के माधोकुंज स्थित मल्टीस्पेशियलिटी क्लीनिक में बुधवार रात जमकर उपद्रव हुआ। कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर बरसाकर क्लीनिक में तोड़फोड़ करते हुए जमकर उपद्रव किया। इससे वहां दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मम्फोर्डगंज में रहने वाले डॉक्टर एलके त्रिपाठी कटरा के माधोकुंज में स्वाती मल्टीस्पेशियलिटी क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि क्लीनिक के लिए उन्होंने मकान मालिक से 10 साल का एग्रीमेंट किया है। तीन साल पहले उसने मकान कटरा में ही रहने वाले एक शख्स को बेच दिया। इसके बाद से उन पर क्लीनिक कहीं और ले जाने का दबाव बनाया जानेे लगा। आरोप है कि उन्होंने एग्रीमेंट की बात कही तो उन्हें धमकी दी गई। रोज की तरह बुधवार को भी डॉक्टर मरीज देखने के बाद घर चले गए। रात 8.30 बजे के करीब 10-12 युवक पहुंचे और क्लीनिक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने बाहर लगे गेट से ही ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए जिससे क्लीनिक का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
लाठी-डंडों से भी तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि बाद में ताला तोड़कर हमलावर भीतर भी घुस गए और तोड़फोड़ करने के बाद दवाएं और नगदी से भरा कैशबॉक्स भी उठा ले गए। हमलावरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। हमलावरों का उग्र रूप देखकर आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में आकर घरों में दुबक गए। जानकारी पर डॉक्टर पहुंचे तब तक हमलावर जा चुके थे। सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद लौट गई। इसके बाद डॉक्टर ने थाने में चार भाइयों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।