फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dbangon complaint of molestation by bike blew , stones

छेड़खानी की शिकायत पर दबंगों ने फूंकी बाइक, पथराव

Mon, 19 Oct 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (मांडा)। यमुनापार में मांडा के मोनाई गांव रविवार दोपहर दबंगों ने जमकर बवाल काटा। छेड़खानी, जानलेवा हमला और छिनैती की शिकायत मांडा पुलिस से करने पर आरोपी भड़क गए। बिरादरी के लोगों को एकजुट कर पीड़ित के घर पर लाठी-डंडा लेकर चढ़ आए। रास्ते में एक युवक को बाइक से जाते देख ईंट-पत्थर लेकर दौड़ा लिया।
विज्ञापन


युवक बाइक छोड़कर भागा तो उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं युवक के घर पर चढ़कर पथराव और तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी दो अन्य बाइक को आग लगा दिया। बवाल की सूचना पाकर मांडा पुलिस पहुंची तो हमलावर भागे। बवाल के चलते गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर दबिश दे रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


मांडा के मोनाई गांव के रहने वाले शक्ति प्रताप सिंह वकील है। उनका आरोप है कि वह शनिवार को घर से निकले थे कि कुछ दूर पर गांव के ही मुकेश, शोभनाथ  समेत आधा दर्जन लोगों ने घेरकर रोक लिया। शक्ति प्रताप को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने चेन और नगदी छीन लिया। विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भागे। इसके बाद गांव की एक विधवा महिला की बेटी से हमलावरों के साथियों ने छेड़खानी की। रविवार को शक्ति प्रताप और विधवा महिला ने मांडा थाने जाकर घटना की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर दबंग आग बबूला हो गए। बिरादरी के लोगों को एकजुट कर वकील के घर हमला करने की रणनीति बनाकर निकले। रास्ते में वकील शक्ति सिंह बाइक से दिख गए। हमलावरों ने ईंट-पत्थर लेकर शक्ति को दौड़ाया तो शक्ति बाइक छोड़कर भागे। हमलावरों ने बाइक में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। यह सुनकर शक्ति के दो भाई दौड़े तो हमलावरों ने पथराव और फायरिंग करते हुए खदेड़ लिया। घर के बाहर खड़ी दो अन्य बाइक को फूंका दिया। सूचना पर एसओ मांडा गण्ेाश प्रसाद सिंह पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। लेकिन वे फरार थे। गांव में दो वर्गों के बीच विवाद से तनाव का माहौल है। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed