{"_id":"f2244cd9b0ed8fe43e8ee8cb1efa3784","slug":"cross-report-in-organically-rose-soranv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरांव बवाल में दर्ज हुई क्रास रिपोर्ट, ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोरांव बवाल में दर्ज हुई क्रास रिपोर्ट,
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 17 May 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरांव (इलाहाबाद)। गंगापार के सोरांव इलाके में शुक्रवार शाम पड़रैया और अकारीपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुए बवाल में पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सोनू की तहरीर पर दस नामजद और 70 अज्ञात और दूसरी तरफ से रीता की तहरीर पर दस नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बवाल में दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।
शाम को हुए बवाल के बाद कई थानों की पुलिस और पीएसी के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया था। दोनों समुदायों के लोगों के बीच तनाव को देखते हुए गांव पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। बवाल के बाद पुलिस पहुंची तो दोनों समुदायों के पुरुष घर छोड़कर फरार हो गए। ज्यादातर घरों में ताला लटक गया। शनिवार को भी गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। दोपहर में सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को बुलाया गया। आसपास के गांवों के प्रधान भी आए।
पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों समुदायों के लोगों ने शांति को लेकर पहल किया। उनका कहना था कि हम लोग अब कोई विवाद नहीं चाहते हैं। दोनों गांवों के लोगों के बीच आपसी भाईचारा बना रहे है। आपसी विवाद को तूल देकर सामुदायिक विवाद का रूप देने की कोशिश की गई। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है।