फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

बैंक में सेंध लगा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Sat, 16 Jan 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime news
 गंगापार के सरायममरेज में बृहस्पतिवार रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जंघई बाजार शाखा में खिड़की का ग्रिल काट रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। बदमाशों ने भागते समय पुलिस पर फायर भी किया लेकिन सिपाहियों ने हिम्मत दिखाते हुए पहले एक बदमाश को पकड़ा। उसके बाद उसकी निशानदेही पर छिपे हुए दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने इलाके में चोरी और लूट की अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है।
विज्ञापन


सरायममरेज के जंघई बाजार में एसबीआई की शाखा है। बृहस्पतिवार रात आधा दर्जन बदमाश चोरी की नीयत से बैंक की खिड़की का ग्रिल काट रहे थे। सरायइनायत थाने के सिपाही पर गश्त पर निकले। बैंक के पास आहट पाकर सिपाहियों को शक हुआ। सिपाहियों को आते देखकर बदमाश कूदकर भागने लगे। सिपाहियों ने भाग रहे बदमाशों को खदेड़ लिया। भागते समय बदमाशों ने सिपाहियों पर तमंचे से फायर किया लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने एक बदमाश को दौड़ाकर दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद भागकर छिपे दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में एक राजू और दूसरा ज्ञानेश्वर है।
विज्ञापन


वे हंडिया के कु कड़ा और धनूपुर के रहने वाले हैं। एसओ सरायममरेज राजकुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने इलाके में कई चोरी और लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। उनके साथियों की तलाश की जा रही है। वहीं शुक्रवार सुबह बैंक मैनेजर नीरज त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बताया कि सब कुछ सुरक्षित है। नीरज की तहरीर पर सरायममरेज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed