{"_id":"01c65c164265d85e9607f162d24b0ecd","slug":"crime-news-hindi-news-342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेलियों संग गंगा नहाने गईं दो छात्राएं डूबीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेलियों संग गंगा नहाने गईं दो छात्राएं डूबीं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौड़िहार (ब्यूरो)। नवाबगंज के कुरेसर घाट पर शनिवार सुबह जन्माष्टमी के अवसर पर डांडी गांव की सात लड़कियां गंगा नहाने गई थीं। नहाने के दौरान पांच लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। उनको डूबता देख लोग नदी में कूदे और तीन लड़कियों को बचा लिया, लेकिन दो लड़कियां डूब गईं। सूचना पर एसओ नवाबगंज, एसडीएम सोरांव गोताखोरों के साथ पहुंचे। एक लड़की का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरी की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली।
डांडी गांव की शिवांशी (16), जूली (20) समेत सात लड़कियां शनिवार सुबह कुरेसर घाट पर नहाने गईं थीं। नहाने के दौरान पांच लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। शिवांशी और जूली डूबने लगीं तो शोर मचाया। तब तक सविता, मंशा और शिवांशी की बहन शिवांगी भी डूबने लगीं। घाट पर स्नान कर रहे लोग भी एक साथ पांच लड़कियों को चीखता देख सहम गए। वहां मौजूद नाविक गंगा में कूदे और तीन लड़कियों को धारा के बहाव से खींच कर बाहर निकाला, लेकिन शिवांशी और जूली डूब गईं। घाट पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर नवाबगंज एसओ रामआशीष उपाध्याय, एसडीएम सोरांव गोताखोर के साथ पहुंचे।
गोताखोरों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जूली के शव को ढूंढ निकाला। देर शाम तक शिवांशी की तलाश होती रही। एक साथ गांव की दो लड़कियों के डूबने से मातम का माहौल है। शिवांशी के पिता भगवानदीन एलआईसी एजेंट हैं। तीन बहनों और इकलौते भाई में बड़ी शिवांशी इंटर की छात्रा है। उसकी छोटी बहन शिवांगी भी डूब रही थी, लेकिन उसे बचा लिया गया। वहीं जूली के पिता रामपाल किसानी करते हैं। जूली की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। वह बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी। शिवांशी और जूली के डूबने के बाद उनकी सहेलियां सदमे में हैं। वह कुछ बोल ही नहीं रही हैं।