फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

चपरासी की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख हड़पे

Wed, 24 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
चपरासी की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक शातिर ने युवक से तीन लाख रुपये वसूल लिया। रकम देने के महीनों बाद भी नौकरी नहीं लगी तो युवक ने रकम वापस मांगने लगा। युवक का आरोप है कि वह कचहरी रकम लेने आय तो उसके साथ मारपीट किया और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कर्नलगंज तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


अलीगढ़ में जवां थाने के काशिमपुर के रहने वाले शिव कुमार सिंह शहर में रहकर नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले कचहरी में उनकी मुलाकात बुलंदशहर के महिपाल सिंह से हुई। वह यहां किसी विभाग में नौकरी करता है। बातचीत के दौरान शिवकुमार और महिपाल में दोस्ती हो गई। महिपाल ने कहा वह तीन लाख रुपये देने पर सरकारी चपरासी बनवा सकता है। यह सुनकर शिव कुमार सिंह ने उससे बेटे को नौकरी दिलाने की बात कही तो महिपाल तैयार हो गया। शिवकुमार ने महिपाल को तीन लाख रुपये दे दिए। लेकिन रकम देने के महीनों बाद भी शिवकुमार के बेटे की नौकरी नहीं लगी। शिवकुमार ने महिपाल पर रकम वापस करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


शिवकुमार का आरोप है कि तीन दिन पहले महिपाल ने रकम देने के लिए बुलाया। जब वह रकम लेने पहुंचा तो अपने साथियों के साथ मारपीट और गालीगलौज किया। उसने धमकाया की दोबारा रुपये का नाम लिया तो जान से मार दूंगा। शिवकुमार की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस महिपाल सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह ने बताया कि बेटे को चपरासी की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर शिवकुमार के साथ धोखा हुआ है। रिपोर्ट लिखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed