फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

माइकल ने जेल से जीता था छात्रसंघ चुनाव

Wed, 17 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अभिषेक सिंह माइकल ने जेल से ही छात्रसंघ चुनाव जीता था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इतिहास में पहला ऐसा प्रत्याशी रहा जिसने जेल में रहकर चुनाव जीता था। जानकारों के अनुसार विश्वविद्यालय के किसी छात्रसंघ पदाधिकारी को ऐसे मामले में सजा भी नहीं हुई है। माइकल का शुरू से ही विवादों से नाता रहा है। उसके खिलाफ जानलेवा, हमला, अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सात साल के गतिरोध तथा केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद पहली बार 2012 में छात्रसंघ चुनाव हुआ था। इसके लिए छात्रों ने लंबा संघर्ष किया लेकिन यह चुनाव शुरू से ही विवादित रहा। माइकल समेत कई ऐसे प्रत्याशी मैदान में रहे जिन पर गंभीर मुकदमे रहेे। अभिषेक सिंह माइकल महामंत्री का चुनाव लड़ रहा था। जबकि इसी चुनाव में अभिषेक सिंह सोनू अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रहा। उनके बीच कोई सीधा विवाद नहीं था। लल्ला चुंगी चौराहे पर होर्डिंग लगाना दोनो पक्षों के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया। पहले एक पक्ष ने दूसरे की होर्डिंग हटाकर अपनी लगा दी तो दूसरे पक्ष ने भी ऐसा ही किया। होर्डिंग का विवाद पीछे छूट गया और उनके बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। 13 जुलाई 2012 को सोनू को लल्ला चुंगी चौराहे पर गोली मार दी गई।
विज्ञापन


 जिसमें अभिषेक सिंह सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोनू के भाई की तहरीर पर अभिषेक सिंह माइकल, सचिन सिंह, अंशू पाठक और उमेश सिंह के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। माइकल को गिरफ्तार कर कर्नलगंज पुलिस ने जेल भेज दिया था। माइकल ने जेल से ही चुनाव लड़ा और महामंत्री पद पर जीत हासिल की। जबकि अध्यक्ष पद अभिषेक सिंह सोनू दूसरे नंबर पर रहकर चुनाव हार गए थे। लेकिन माइकल और सोनू के बीच रंजिश यहीं नहीं थमी। दोनों पक्षों के बीच टकराव होता रहा। माइकल के करीबी अंशु पाठक पर जानलेवा हमले के मामले में अभिषेक सिंह सोनू लगभग डेढ़ साल से जेल में बंद है। महामंत्री बनने के बाद माइकल जमानत पर छूटा तो उसका दबदबा कायम रहा। वह आगामी चुनावों में भी वह अपने समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं सोनू भी अपने माइकल के प्रत्याशी के खिलाफ अपने अपना समर्थित प्रत्याशी लड़ाते रहे। अभिषेक सिंह माइकल के खिलाफ कर्नलगंज थाने में जानलेवा हमला, बमबाजी, मारपीट, रंगदारी, धमकी समेत लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। अभी हाल में बैंक रोड से एक छात्रा के अपहरण का प्रयास हुआ था। इस मामले में पीड़ित छात्रा के भाइयों को हॉस्टल के कमरे में घुसकर मारपीट कर लहूलुहान करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें माइकल समेत कई लोग नामजद हुए थे। इसमें माइकल के खिलाफ गैंगेस्टर लगाने की बात सामने आई थी। माइकल इस समय इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलएम प्रथम वर्ष का छात्र है और ताराचंद्र छात्रावास में रहता है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। लेकिन सालों से उसका परिवार वाराणसी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed