फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

जिम के बाहर दरोगा के बेटे का फोड़ा सिर

Tue, 09 Feb 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
कर्नलगंज इलाके में सोमवार सुबह जिम के बाहर दरोगा के बेटे पर घातक हमला कर दिया गया। एमकॉम की पढ़ाई कर रहा यह छात्र जिम में एक लड़के से झगड़े में बीचबचाव करने गया तो सीएमपी डिग्री कॉलेज के एक छात्र नेता और उसके भाई समेत तीन लोगों ने घेरकर उसे पीट दिया। तमंचे की मुठिया से मारकर उसका सिर भी फोड़ दिया। भीड़ जुटने लगी तो हमलावर उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। घायल छात्र को इलाज के बाद कर्नलगंज थाने ले जाया गया जहां छात्र नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ लूट और घातक हमले का नामजद केस लिखा गया है।
विज्ञापन


मऊआइमा थाने में तैनात दरोगा श्रीनिवास राय का परिवार कैट थाने के सरकारी निवास में रहता है। दरोगा श्रीनिवास का पुत्र अखिलेश राय एम कॉम का छात्र है। वह रोज सुबह कर्नलगंज इलाके में एक जिम में एक्सरसाइज करने जाता है। सोमवार सुबह भी करीब साढ़े नौ बजे वह जिम में गया तो वहां सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रितेश तिवारी, उसके भाई प्रत्यांशु तिवारी तथा दोस्त विशाल आनंद एक लड़के को पीटते दिखे।
विज्ञापन


 अखिलेश ने मारपीट का विरोध किया तो वे तीनों उसे धमकाते हुए बाहर निकल गए। कुछ देर बाद अखिलेश जिम से निकला तो आरोप है कि उन तीनों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान तमंचे की मुठिया से वारकर उसका सिर भी फोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग उधर दौ़ड़े तो अखिलेश का मोबाइल फोन छीनकर हमलावर भाग निकले। घायल अखिलेश को इलाज की खातिर ले जाया गया। फिर कर्नलगंज थाने में अखिलेश की तहरीर पर रितेश तिवारी, उसके भाई प्रत्यांशु तिवारी और साथी विशाल आनंद के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed