फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत

Sat, 06 Feb 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
 इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर मऊआइमा में निरंकारी भवन के  सामने शुक्रवार सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जबरदस्त भिड़ंत में दोनों ट्रकों के  परखचे उड़ गए। टक्कर के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। एक ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे के चालक और खलासी ट्रक छोड़कर गायब हो गए। बताया जाता है कि वे दोनों एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


 सुबह तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मऊआइमा पुलिस पहुंची। पुलिस ने घंटों मशक्कत बाद जाम खुलवाया तो जाकर आवागमन शुरू हो सका।

प्रतापगढ़ के सराय राजा मांधाता का मोहम्मद असलम(32) ट्रक ड्राइवर था। वह मऊआइमा के जमखुरी निवासी मतलूक अहमद की ट्रक चलाता था। वह शुक्रवार भोर में प्रतापगढ़ से ट्रक लेकर इलाहाबाद आ रहा था। मऊआइमा के निरंकारी भवन के सामने इलाहाबाद की ओर प्रतापगढ़ जा रहे ट्रक से आमने-सामने की भिड़त हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक मोहम्मद असलम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मऊआइमा पुलिस पहुंची। पुलिस क्रेन बुलाकर दोनों ट्रकों को हटवाया तब जाकर घंटों बाद आवागमन शुरू हो सका। वहीं हादसे की खबर मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले एसआरएन पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed