{"_id":"0154c04d1a3e10b8ba647b7a3aa74b76","slug":"crime-news-hindi-news-1008","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की सूचना पर जंक्शन पर खंगाली गई महाबोधि एक्सप्रेस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बम की सूचना पर जंक्शन पर खंगाली गई महाबोधि एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गया से नई दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस में बम की सूचना से बृहस्पतिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन के इलाहाबाद जंक्शन पहुंचते ही उसकी तलाशी में आरपीएफ और जीआरपी के जवान जुट गए। इस दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच से बैटरी के साथ दो यात्री जंक्शन पर उतारे गए। दोनो यात्रियाें ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे बैटरी दिल्ली ले जा रहे थे।
आरपीएफ और जीआरपी को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस में बम है। सूचना मिलते ही सबसे पहले ट्रेन विंध्याचल स्टेशन पर चेक कराई गई। इसके बाद ट्रेन रात 9.58 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर ट्रेन के आने से पहले ही काफी संख्या में जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर पहुंच गए। जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही उसमें सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
इस दौरान एस-थ्री कोच से मो. फजल और शमशेर अहमद नाम के दो यात्रियों को उतारा गया। उनके पास बाइक में लगने वाली बैटरी के कई पीस मिले। दोनों यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया। इसके बाद ट्रेन 10.20 बजे इलाहाबाद से चली गई। आरपीएफ थाना प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि दोनों यात्रियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे बैटरी का बिजनेस करते हैं और इसी सिलसिले में वे दिल्ली जा रहे थे। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि दोनों यात्रियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।