फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in allahabad

एसएसपी के पूर्व स्टेनो ने कर ली खुदकशी

Tue, 23 Jun 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी के स्टेनो रहे बरसाती राम (57) का शव मंगलवार सुबह निरंजन डॉट पुल पर मिला। उनका सिर और धड़ अलग था। खबर पाकर पुलिस लाइन से उनके बेटे और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। परिजनों से पता चला कि वह बीमारी से परेशान था। सोमवार आधी रात वह घर से निकल गए थे। ऐसे में अनुमान है कि उन्होंने रोग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बरसाती राम (57) मूल रूप से मिर्जापुर में जिगना इलाके के रहने वाले थे। वह कई साल तक इलाहाबाद में तैनात रहे। कुछ साल पहले वह एसएसपी इलाहाबाद के स्टेनो रहे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती नैनी स्थित 42वीं वाहिनी पीएसी में थी। वह पुलिस लाइन के सरकारी निवास में रहते थे। परिवार में पत्नी हुबरानी देवी और तीन बेटे मिथिलेश, दीपक, निखिलेश और बेटियां संगीता तथा सरिता हैं। सोमवार रात भोजन के बाद वह टीवी देख रहे थे। फिर वह कब घर से निकल गए, परिवार में कोई नहीं जान सका। वह रोज सुबह मार्ऩिग वॉक पर जाते थे। मंगलवार सुबह भी परिजनों ने यही समझा कि वह सैर पर गए होंगे।
विज्ञापन


 उनके पुत्र निखिलेश भी मार्निंग वॉक पर जाते थे। सुबह निखिलेश को ही खबर मिली कि निरंजन डॉट पुल पर किसी का शव पडा है। बरसाती राम देर तक घर नहीं आए तो बेटों ने जाकर शव देखा। मृतक बरसाती राम ही थे। उनका सिर गर्दन से अलग था। वह लुंगी और कमीज पहनकर घर से निकले थे। बरसाती राम के परिजनों और रिश्तेदारों में मातम छा गया। शव की स्थिति देख पुलिस ने शक जताया कि यह खुदकुशी का मामला है। परिवार के लोगों ने भी बताया कि वह बीमारी से त्रस्त थे। शायद इसी वजह से रात में उन्होंने घर से निकल ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed