फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

होली के हुड़दंग में चले गोली-बम

Sat, 07 Mar 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
होली के हुड़दंग के बीच शुक्रवार और शनिवार को जमकर गोली-बम चले। कहीं पर तमंचे पर डिस्को गाने पर गोलियां चल गईं तो कहीं पर नाचने को लेकर बम चले। पुलिस दो दिन हुड़दंगियों के पीछे ही दौड़ती रह गई। पुलिस एक जगह बवाल शांत कराके आती तो दूसरी जगह पर झगड़े की सूचना मिल जाती। मारपीट, बमबाजी का सिलसिला शनिवार को देर रात तक चलता रहा। दो दिन के दौरान पुलिस के पास मारपीट की दो सौ से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन

हर जगह झगड़ा नाचने और रंग डालने को लेकर हुआ। होली के दो दिन अपट्रान चौराहा, सलोरी शुक्ला मार्केट, खुल्दाबाद चौराहा, अतरसुइया, लोकनाथ, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज, बलुआघाट, रामबाग, बैरहना, कोठापारचा, अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, शास्त्री नगर, करेलाबाग, राजरूपपुर, चकिया, हिम्मतगंज, बेनीगंज, सदियापुर, सिविल लाइंस, धूमनगंज, नीवां, बम्हरौली, सूबेदारगंज, ललित नगर रेलवे कालोनी, घनश्याम नगर, चौफटका, अशोक नगर, राजापुर, बेली, ऊंचवागढ़ी, मम्फोर्डगंज, कटरा, एलनगंज आदि इलाकों में मारपीट की सूचनाएं पुलिस को मिलीं।
विज्ञापन


शिवकुटी और अपट्रान चौराहे के पास शुक्रवार रात में डांस के दौरान गोली चलने लगी। नशे में धुत कुछ युवक तमंचे पर डिस्को पर गोली चलाने लगे। चौफटका पर भी दिन में नाचने के दौरान गोली चलाई गई। अल्लापुर में बजरंग चौराहे के पास शनिवार रात नाचने को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए। मारपीट के बाद बम भी चले। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हुड़दंगी भाग चुके थे। खुल्दाबाद चौराहे पर भी दो पक्षों में शुक्रवार को दिन में भिड़ंत हो गई। अनुज नाम के युवक को चोटें भी आईं। उसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
अफवाहों का बाजार रहा गर्म
अफवाहों का बाजार शुुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन गर्म रहा। शनिवार को दिन में जार्जटाउन तो शाम को ललित नगर कालोनी में हत्या की अफवाह उड़ गई। अफवाहों की वजह से पुलिस को दिन भर दौड़ना पड़ा। हालांकि सूचनाओं के झूठा निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
00000000000
एंबुलेंस को भी नहीं बख्शा
हुड़दंगियों ने एंबुलेंस को भी नहीं बख्शा। खुल्दाबाद क्षेत्र से मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को नूरउल्ला रोड पर रोककर शराब के नशे में धुत कुछ युवक नाचने लगे। एंबुलेंस के शीशे पर गाढ़ा रंग भी फेंक दिया गया। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों से नाचने वालों की झड़प भी हुई। मारपीट होने लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
00000000000
पुराने शहर पर रही खास नजर
शुक्रवार को शहर के पुराने इलाके पर पुलिस की खास नजर रही। शुक्रवार को दोपहर में डीजे बंद करवाने को लेकर पुलिस इधर उधर दौड़ती रही। पुलिस डीजे बंद करवाती तो कुछ ही देर में फिर से डांस शुरू हो जाता। इस कारण पुलिस की गश्त लगातार जारी रही। नमाज के दौरान हर चौराहे पर भारी फोर्स भी तैनात कर दी गई। नखासकोना, करेली, अतरसुइया में डांस बंद करवाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालांकि शनिवार को लोगों को ढील दे दी गई। चौक क्षेत्र में शाम चार बजे तक डांस चलता रहा।
0000000000000
दिन में ही खोल दिया बार, तीन हिरासत में
शनिवार को हीवेट रोड पर होली के दौरान ही एक बार खुल गया। दिन में 12 बजे के आसपास कई लोग बार में बैठकर शराब पी रहे थे। खबर पाकर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसमें बार के वेटर और मैनेजर भी शामिल हैं। सभी का चालान किया गया है।
00000000000
तमंचे की बट से फोड़ा सिर
करेली थाना क्षेत्र में 60 फिट रोड पर नूरी मसजिद के पास शनिवार रात आठ बजे बाइक सवार दो युवकों ने गौस नगर के रिजवान (26) को कट्टे की बट से मारा और हवा में फायर किया। रिजवान भी बाइक से था। युवकों ने बाइक के सामने आ जाने पर उसको रोक लिया था। रिजवान का सिर फट गया है। उसे एक अस्पताल में भेजा गया है। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

00000000000
शराब के नशे में सिपाही वर्दी फाड़कर सड़क पर लोटा
जीआरपी इलाहाबाद में तैनात सिपाही संतोष यादव पर शनिवार को होली का सुरूर चढ़ गया। वह शनिवार को शराब के नशे में धुत होकर निरंजन सिनेमा हाल के पास बाइक से गिर पड़ा। वह वर्दी फाड़कर सड़क पर लोटने लगा तो लोगों की भीड़ लग गई। सिपाही के सड़क पर बेहोश होने की खबर पाकर सूरजकुंड चौकी प्रभारी विनोद सिंह, पुलिस पैट्रोलिंग कार और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद सिपाही नौटंकी करने लगा। उसे पुलिस उठाती तो वह जोर-जोर से चिल्लाता। बड़ी मुश्किल से उसे एंबुलेंस में लादकर काल्विन अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी जीआरपी को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed