{"_id":"5734e18c4f1c1b374191aa0a","slug":"civil-lines-into-two-groups-fight-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में दो गुटों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल लाइंस में दो गुटों में मारपीट, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार आधी रात दो गुटों के जमकर मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर पहुंचे पीसी के सिपाहियों ने एक लड़के को दबोचकर पुलिस की गाड़ी बैठा लिया। यह देखकर इधर-उधर मौजूद उसके आधा दर्जन साथी आ गए और सिपाहियों से भिड़ गए। पुलिस वालों से धक्का-मुक्की कर खदेड़ दिया फिर साथी को गाड़ी से नीचे उतार लिया। इस बीच सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने घेरेबंदी कर दो युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
सिविल लाइंस बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार अल्लापुर के लड़कों का हॉस्टल के कुछ छात्रों से विवाद हुआ था। इस बात को लेकर दोनों गुटों के बीच खुन्नस चल रही थी। बृहस्पतिवार आधी रात लोहिया चौराहे के पास दोनों गुट आमने-सामने हो गए। उनके बीच मारपीट होते देख चौराहे पर भगदड़ मच गई। दोनों गुटों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। एक स्कूटी में तोड़फोड़ की गई। मारपीट की सूचना पर बस अड्डे पर खड़ी पुलिस की पीसी गाड़ी आ गई।
पुलिस के पहुंचने पर मारपीट कर रहे लड़के भाग निकले। एक लड़के पुलिस ने दबोच कर गाड़ी में बैठा लिया। यह देखकर उसके साथी आ गए और पुलिस वालों से धक्कामुक्की कर साथी को नीचे उतार कर पुलिस को खदेड़ दिया। सूचना पर सीओ आलोक मिश्र और इंस्पेक्टर महेश पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेरेबंदी कर दो लड़कों को पकड़ लिया और थाने ले गई।