फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Child labor death, suspicion in suspicious condition

संदिग्ध दशा में बाल मजदूर की मौत, हंगामा

Mon, 18 Jun 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Jun 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
Child labor death, suspicion in suspicious condition
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कोतवाली के नैनी गांव के बाल मजदूर की रविवार की दोपहर मोबाइल शॉप में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सफाई करते समय बिजली का तार टूटकर बालक के ऊपर गिर गया था। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने दुकानदार पर यातना का आरोप लगाते हुए मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर शव रख चक्का जाम कर दिया। बवाल की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानदार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मामला कराया।
विज्ञापन


नैनी गांव निवासी छटंकी का 16 वर्षीय बेटा मोनू एडीए मोड़ पर मोबाइल शॉप की दुकान में मजदूरी करता था। रविवार की सुबह दुकान पहुंच वह साफ-सफाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बिजली का तार टूटकर मोनू के ऊपर गिर गया। करंट की जद में आने के बाद उसकी मौत हो गई। बाल मजदूर के मौत की खबर सुनते ही दुकानदार पहुंचा और मोनू को लेकर इलाहाबाद भाग गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोनू की मौत के बाद दुकानदार मौके से फरार हो गया। पीएम के बाद शव लेकर नैनी लौटे परिजनों व ग्रामीण उग्र हो गए। दुकानदार पर यातना का आरोप लगाते हुए सरगम चौराहे के समीप शव रखा जाम लगा दिया। उधर बवाल की सूचना मिलते ही एसडीएम करछना विनय सिंह, सीओ रत्नेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे। उग्र लोगाें को दुकानदार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अफसरों ने शांत कराया। इसके बाद शव का अरैल घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक मोनू के पिता छटंकी की तहरीर पर पुलिस आरोपी दुकानदार लाला केशरवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैै।
विज्ञापन


युवती ने खुद को मारी गोली, मौत
औद्योगिक क्षेत्र के मनैया गांव में रविवार दोपहर एक युवती ने बाबा की बंदूक से खुद को गोली मार लिया। चर्चा है कि युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है।  घटना के बाद पड़ोस में सनसनी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। युवती के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मनैया गांव निवासी संध्या द्विवेदी (16) पुत्री अनुरूद्ध द्विवेदी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाया करती थी। इस दिनों उसकी मानसिक हालत खराब चल रही थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। रविवार दोपहर वह अपने बाबा एस नारायण द्विवेदी की लाइसेंसी बंदूक लेकर खुद को कमरे में बंद कर गोली मार  ली। सिर पर गोली लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुन घर में मौजूद परिजन कमरे की तरफ दौड़े और दरवाता तोड़कर अंदर का नाजारा देख दंग रह गए। युवती के आत्मघाती कदम उठाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed