{"_id":"581b9bce4f1c1bc52b436ef0","slug":"brother-in-law-shot-him-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने भाभी को मारी गोली, हालत नाजुक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने भाभी को मारी गोली, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
आपराधिक मामला दर्ज होने की संभावना
- फोटो : facebook/jamie gilt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे नैनी इलाके में गुरुवार देररात जमीन के झगड़े में देवर ने भाभी को गोली मार दी। गोली चलने के बाद मोहल्ले में खलबली मच गई। हमलावर मौके से भाग निकला। आसपास के लोग पहुंचे तो युवती खून से लथपथ तड़प रही थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर एसआरएन आए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
नैनी के मोहब्बतगंज इलाके के रहने वाले दिनेश कुमार का अपने छोटे भाई विनोद कुमार से पुश्तैनी जमीन में हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका है। मामला नैनी थाने तक भी गया लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
गुरुवार रात एक बार फिर विनोद और दिनेश के बीच कहासुनी होने लगी। झगड़े के दौरान दिनेश की पत्नी शिमला (32) भी आ गई। भाभी को बीच में बोलते देख विनोद भड़क गया। वह घर के अंदर से तमंचा लेकर शिमला की तरफ दौड़ा। शिमला घर की ओर भागी तो विनोद ने पीछे से फायर कर दिया। गोली शिमला के पीठ में लगी और छाती को चीरते हुए आरपार हो गई। गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना नैनी पुलिस को दी गई लेकिन सूचना के काफी देर बाद नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।