{"_id":"59f0b22b032e529d16ba7d035f73f2a1","slug":"britannia-biscuit-turned-rotten-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़ा निकला ब्रिटेनिया बिस्किट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़ा निकला ब्रिटेनिया बिस्किट, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 15 Aug 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। क्लावइ रोड स्थित एक जनरल स्टोर में ब्रिटेनिया का सड़ा बिस्किट बेचने की शिकायत पर शुक्रवार शाम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने वहां छापा मार दिया। दुकान में अन्य तमाम गड़बड़ियां भी मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अफसरों ने नोटिस देने के बजाय दुकानदार के खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया। साथ ही ब्रिटेनिया बिस्किट के वितरक के यहां भी छापा मारकर बिस्किट के दो दर्जन पैकेट सीज करते हुए नोटिस जारी कर दिया।
क्लाइव रोड स्थित एसपी ग्रोसरी स्टोर पर ब्रिटेनिया कंपनी का सड़ा बिस्किट बेचे जाने की शिकायत डीएम कौशल राज शर्मा को मिली तो उन्होंने विभागीय टीम को तत्काल छापा मारने का आदेश दिया। अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव, मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरसी गुप्ता और खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश राय की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की तो वहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली। खाने-पीने की तमाम चीजें एक्सपायरी हो चुकी थीं। उनमें कीड़े रेंग रहे थे। ड्राइ फ्रूट लिखे पैकेट में मसाला बेचा जा रहा था। पैकेट पर निर्माता का नाम, पता, बैच नंबर सहित तमाम जानकारियां गायब थीं।
इस पर टीम ने छह किलो हल्दी, आठ किलो मसाला, छह किलो धनिया, नमकीन के आधा-आधा किलो के चार पैकेट, कृष्णा कुकी, मोनैको बिस्किट के एक-एक पैकेट और चाऊमीन नूडल्स के 68 पैकेट सीज कर दिए। साथ ही सड़े और फंगस लगे ब्रिटेनिया बिस्किट का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। स्टोर का खाद्य लाइसेंस भी नहीं बनवाया गया था।
विज्ञापन
स्टोर के खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज करने का निर्णय लिया गया, जिसमें दो लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। इसके बाद टीम ने ब्रिटेनिया बिस्किट के मम्फोर्डगंज स्थित वितरक ऐक्शन इंटरप्राइजेज के यहां छापा मारा और जिस बैच का बिस्किट सड़ा पाया गया था, उस बैच के 24 पैकेट सीज कर दिए। रखरखाव सही न होने पर नोटिस जारी किया और 24 घंटे के भीतर बिस्किट सप्लाई का बिल एवं अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।