{"_id":"5772c10c4f1c1ba32c79b363","slug":"bounty-arrested-in-kidnapping-and-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और फिरौती वसूली में ईनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण और फिरौती वसूली में ईनामी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीवा से युवक का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती उगाही की वारदात में मध्य प्रदेश पुलिस ने सरायइनायत के दुबावल में छापा मारकर 10 हजार रुपये के ईनामी अपराधी राज दुबे उर्फ कृपाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस की मदद से उसे दबोचने के बाद मंगलवार को रीवा पुलिस अपने साथ ले गई। इस घटना के बाकी आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है।
रीवा के गढ़ इलाके का संजय त्रिपाठी पुणे में नौकरी करता है। उसकी ससुराल रीवा के ही गढ़ इलाके में है। तीन फरवरी को वह साले की शादी में शामिल होने के लिए गढ़ जा रहा था। रात नौ बजे वह मनगवां में बस का इंतजार कर रहा था तभी कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था। उसे 80 घंटे बाद पांच लाख रुपये फिरौती लेकर बदमाशों ने भदोही के गोपीगंज स्थित एक ढाबा पर छोड़ा था। इस अपहरण कांड में आठ में पांच आरोपियों को रीवा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बाकी तीन फरार आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का ईनाम रखा गया है। एक आरोपी राज दुबे उर्फ कृपाशंकर उर्फ देवीशंकर के बारे में थानाध्यक्ष सरायइनायत अमित मिश्रा को खबर मिली कि वह दुबावल में अपने घर आया है। उन्होंने रीवा के मनगवां थाने की पुलिस के साथ छापा मारकर उसे दबोच लिया। लिखापढ़ी के बाद मनगवां थाने की पुुलिस उसे रीवा ले गई।