{"_id":"fa00113691b0ecd99bc550233e2f31a6","slug":"bomb-threat-and-removed-the-boxes-on-the-platform-explored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की आशंका, प्लेटफार्म पर खंगाले और हटाए गए बक्से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बम की आशंका, प्लेटफार्म पर खंगाले और हटाए गए बक्से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 10 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बम की आशंका पर इलाहाबाद के प्लेटफार्म नंबर चार एवं छह पर रखे गार्डों के कई बक्से शनिवार को खंगाले गए। तकरीबन दो घंटे तक इन दोनों प्लेटफार्म पर बेतरतीब ढंग से रखे इन बक्सों की जांच रेलवे स्टॉफ ने की। बाद में तकरीबन 40 बक्से पार्सल ऑफिस में जमा कर दिए गए।
चंद रोज बाद माघ मेला शुरू होने जा रहा है। इस दौरान देश के तमाम प्रांतों से हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार एवं छह पर गार्ड लॉबी है। इस वजह से यहां वर्षों से फुटओवर ब्रिज के इर्दगिर्द गार्ड के बक्से रखे रहते हैं, लेकिन यहां रखे बक्सों में से बहुत से ऐसे भी हैं जिनका यूज पिछले कई माह से नहीं हो रहा है। इस वजह से ये बक्से प्लेटफार्म पर ही बेतरतीब ढंग से रखे हुए हैं।
रेलवे प्रशासन को संदेह था कि कहीं इन बक्सों का गलत इस्तेमाल न हो जाए। इन बक्सों में बम रखे जाने की भी आशंका व्यक्त की जाने लगी। इन्हीं तमाम आशंकाओं के मद्देनजर शनिवार को स्टेशन मैनेजर राजाराम राजपूत के नेतृत्व में इन बक्सों की तलाशी ली गई। दो घंटे तक चले अभियान के बाद तकरीबन 40 बक्से जंक्शन के पार्सल ऑफिस में जमा करा दिए गए। साथ ही प्लेटफार्म पर बेतरतीब ढंग से रखे बक्सों को भी कतार में रखा गया।