{"_id":"74a2f0ce1d6b3b82ea54ee2758699803","slug":"bomb-explodes-in-atrsuiya-injured-workers-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरसुइया में फटा बम, मजदूर घायल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतरसुइया में फटा बम, मजदूर घायल, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद मोहल्ले के रहने वाले दु:खीलाल के निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को चौखट लगाते समय बगल में रखा बम फट गया। बम के धमाके से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। वहां काम कर रहा सहसों का मजदूर सुरेंद्र कुमार (38) घायल हो गया।
कमरे के अंदर विस्फोट के बाद चारों धुआं और धूल फैल गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मजदूर की हालत स्थिर बनी है। इस मामले पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। फील्ड यूनिट ने मौके से बम के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है। लोगों को कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर विस्फोट कहां और कैसे हुआ। पुलिस उस भवन स्वामी से पूछताछ की, जिसके घर में बम फटा।
खबर मजदूर के घर पहुंची तो पत्नी मैना, मां अनारकली और दोनों बच्चे रितिक और शुभम अस्पताल पहुंचे। सुरेंद्र को इस हाल में बेड पर पड़ा देख उनकी आंखों से आंसू निकल आए। घायल सुरेंद्र की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ अतरसुइया गजानंद चौबे ने बताया कि मुन्ना केसरवानी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे विस्फोट के बारे में पूछताछ की जा रही है कि बम घर में लाकर किसलिए छिपाया गया था।
विज्ञापन
बम फटने की घटना के बाद फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मौके पर बम के छर्रे और बारूद के नमूनों को एकत्र कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बम में विस्फोटक कम तीव्रता वाला था।