{"_id":"59273b584f1c1b6403536b3b","slug":"bomb-blast-in-ambedkar-hostel-students-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर छात्रावास में बमबाजी से दहशत, छात्र जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर छात्रावास में बमबाजी से दहशत, छात्र जख्मी
इलाहाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईश्वर डिग्री कॉलेज के पास अंबेडकर छात्रावास गुरुवार रात बमबाजी से दहल उठा। धमाके में खिड़की के पास बैठा बीए तृतीय वर्ष का छात्र रोहित कुमार निवासी फूलपुर जख्मी हो गया। बमबाजी से हॉस्टल और आसपास के लोग दहशत में गए। हमलावरों जाने के बाद हॉस्टल के छात्र पहुंचे तो रोहित कुमार लहूलुहान पड़ा था। सूचना पर कर्नलगंज सीओ समेत आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। घायल छात्र को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ में पता चला कि छात्रों के दो गुटों में पुरानी रंजिश है, इसी को लेकर बम फेंका गया, जिसकी चपेट में रोहित आ गया। प्रकरण एक छात्र नेता से जुड़ा हुआ है। इस मामले में तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ईश्वर डिग्री कॉलेज के अंबेडकर छात्रावास में गुरुवार रात बाइक से दो छात्र आए और हॉस्टल में बमबाजी कर धमकी देते हुए भाग निकले। एक बम कमरा नंबर 102 की खिड़की पर फटा। जिससे खिड़की के पास बैठा छात्र रोहित कुमार के सिर में छर्रा लगा और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। धमाके के बाद हॉस्टल और सड़क पर अफरातफरी मच गई। हमलावरों के जाने के बाद हॉस्टल के छात्र बाहर निकले तो देखा कि रोहित अपने कमरे में खून से लथपथ चीख रहा है। सूचना पर ईश्वर शरण चौकी प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र, इंस्पेक्टर कर्नलगंज आसपास के थानों क ी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया। घायल रोहित ने बताया कि हमलावरों की एक छात्र नेता से खुन्नस चल रही है। एसआई संजय सिंह के मुताबिक हमले में भाष्कर, अनुभव सिंह का नाम सामने आ रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।