फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blown glove throwing 70 thousand

दस्ताना गिराकर उड़ा दिए 70 हजार

Sun, 25 Dec 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Blown glove throwing 70 thousand
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हाईकोर्ट पानी टंकी पर बाइक सवार उचक्कों ने सड़क पर दस्ताना गिराकर एक मेठ के 70 हजार रुपये उड़ा दिए। मेठ को जब ठगी को पता चला तो देर हो चुकी थी। सूचना पाकर कैंट और खुल्दाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की फिर सीमा विवाद में उलझ गई। काफी हुज्जत के बाद खुल्दाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर ली।
विज्ञापन


फतेहपुर में खखरेरू का बसंत लाल मेठ है। वह शनिवार सुबह पटना से आया। जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद बाहर निकला। पैदल ही खुसरोबाग, डीएसए ग्राउंड होते हुए हाईकोर्ट पानी टंकी चौराहा की तरफ आ रहा था। रेलवे ओवरब्रिज पर एक बाइक दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने अपना दस्ताना गिरा दिया था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बसंत लाल से दस्ताना उठाने के लिए कहा। बसंत लाल दस्ताना उठाकर बाइक सवार को देने गए तो दोनों युवक बसंत से बात करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान उचक्कों ने बैग से 70 हजार रुपये नगद उड़ा दिए और चुपचाप निकल गए। बसंत लाल को युवकों की हरकत पर शक हुआ तो अपना बैग चेक किया। बैग से नगदी गायब थी। बसंत लाल परेशान हो गए। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो इंस्पेक्टर खुल्दाबाद तुषार दत्त त्यागी और इंस्पेक्टर कैंट पहुंचे। पूछताछ के बाद दोनों थानों के बीच सीमा विवाद का मामला भी आड़े आया। हालांकि अफसरों के दखल के बाद खुल्दाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद तुषार दत्त त्यागी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed