फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blow the effigy of Nkjonkam, CM in Police-protesters

पुलिस-प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक, सीएम का पुतला फूंका

Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Blow the effigy of Nkjonkam, CM in Police-protesters
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र दिलीप कुमार सरोज की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को बालसन चौराहे पर गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशनकारी छात्रों और पुलिस के जवानों में जमकर नोकझोंक हुई। छात्रों के तीखे तेवर के आगे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिस गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशन नहीं करने देना चाहती थी, लेकिन सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। इस बीच, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के सामने पुलिस की मौजूदगी के बीच छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र-प्रदेश की सरकारों पर कानून-व्यवस्था का ढिंढोरा पीटने का आरोप मढ़ा। कहा कि भाजपा सरकार में दलित-पिछड़ा वर्ग की बात करने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं। आंदोलन को धार देने के लिए गठित ज्वाइंट एक्शन कमेटी की देर शाम तक चली बैठक में कहा गया कि दिलीप के कातिल को नहीं पकड़ा गया और आश्रितों को न्याय नहीं दिलाया गया तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा, दिशा छात्र संगठन, नौजवान भारत सभा के अलावा अन्य स्टूडेंट यूनियन से जुड़े छात्र-छात्राओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए सुबह 10 बजे बालसन चौराहे पर पहुंचा। वहां पहले से तैनात पुलिस उनको खदेड़ने की कोशिश करने लगी लेकिन छात्र अड़ गए। पुलिस का कहना था कि वह बालसन चौराहे के अलावा कहीं और जाकर धरना दें लेकिन आक्रोशित छात्र वहीं गांधी प्रतिमा के सामने योगी सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। छात्रों के जमावड़ा को देखते हुए कर्नलगंज के अलावा जार्ज टाउन, कैंट थाने की पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ बुला ली गई।
विज्ञापन


सीओ कर्नलगंज ने वार्ता कर छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दिलीप के हत्यारे को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। देश-प्रदेश में दलित-पिछड़ों पर ही चुन-चुन कर हमले हो रहे हैं। दिलीप के हत्यारों को सजा दिलाकर ही चैन लिया जाएगा। यहां हुई सभा में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अजीत यादव, विवेकानंद पाठक, पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा शाहिल, ऋचा सिंह, अभिषेक यादव, निधि यादव, सतीश यादव, गोलू , अंजलि, राकेश, अमित, सुनील मौर्या, लल्ला राम सरोज, अतुल पासी, राघवेंद्र यादव, भरत सिंह, उदय प्रकाश, राहुल क्रांति, बच्चा पासी, चंद्रशेखर चौधरी, दिनेश चौधरी, विकास भारतीय, धनराज ने दिलीप के कातिलों को सजा दिलाने के लिए छात्रों से एकजुटता का आह्वान किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिलीप के मुख्य हत्यारोपी टीटीई विजय शंकर सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी हो
-आश्रित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दे सरकार, परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी
-हत्यारों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट कराई जाए मुकदमे की सुनवाई

छात्र दिलीप के कातिल की गिरफ्तारी और परिजनों को न्याय दिलाने के लिए छात्र संगठनों की ओर से गठित साझा मोर्चा ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक में देर शाम आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इविवि के छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, ऋचा, आदिल हमजा शाहिल और अन्य छात्र नेताओं ने कहा कि तीन दिन के भीतर अगर आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed