फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before the murder of Sonu, Gurdu was surrounded by crime branch

सोनू की हत्या से पहले गदऊ को घेर लिया था क्राइम ब्रांच ने

Fri, 15 Jun 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
Before the murder of Sonu, Gurdu was surrounded by crime branch
demo pic
सोनू हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। घटना वाली शाम क्राइम ब्रांच की टीम भी उसी इलाके में मौजूद थी, जहां सोनू को गोलियों से भूना गया। क्राइम ब्रांच की टीम 50 हजार के इनामी गदऊ पासी के लिए वहां गई थी लेकिन, वह फायरिंग करता हुआ तीन फीट की गली से भाग निकला। पुलिस टीम जब वहां से हटी, उसके आधा घंटे बाद गदऊ के दुश्मन गिरोह ने सोनू को मार डाला।
विज्ञापन


मुंडेरा गांव में गदऊ पासी और उसके विपक्षी सोनू पासी के बीच पिछले कई दिनों से तनातनी चल रही थी। गदऊ के करीबी सोनू यादव और सोनू पासी के करीबी लकी यादव में में झगड़ा हुआ तो गदऊ ने पहले लकी को जमकर पीटा फिर सोनू पासी के घर पर कई राउंड फायरिंग की थी। बम भी पटका था। क्राइम ब्रांच की एक टीम अर्से से गदऊ की तलाश कर रही है। जब उसे पता चला कि गदऊ गांव में ही है तो उसे पकड़ने के लिए एक टीम दो दिनों से इलाके में घूम रही थी। मंगलवार को भी क्राइम ब्रांच की एक टीम वहीं थी। शाम को क्राइम ब्रांच की टीम का सामना गदऊ से हो गया। बताया जाता है कि वह पुलिस टीम पर फायर करता हुआ तीन फीट चौड़ी गली से भाग निकला था। उसके भागने के बाद पुलिस टीम वहां से निकल गई। इसी के आधा घंटे बाद गदऊ के विरोधियों को सोनू दिख गया। बस, उसे दौड़ाकर गोली मार दी गई।
विज्ञापन


सुअर चोरी से जरायम की दुनिया की शुरूआत करने वाला गदऊ जब अपराध की दुनिया का बड़ा नाम बना तो उसने वसूली शुरू कर दी। मुंडेरा मंडी के अंदर से लेकर बाहर तक वह लाखों की वसूली करने लगा। उसका करीबी सोनू यादव ही पूरी वसूली देखता था। गदऊ के मुहल्ले में रहने वाले सोनू पासी ने वसूली के धंधे में इतना पैसा देखा तो वह भी वसूली का प्रयास करने लगा। हालांकि गदऊ के आगे वह टिक नहीं पाया। लाखों की वसूली को लेकर दुश्मनी की शुरूआत हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से बात इतनी बढ़ गई थी कि सोनू पासी और गदऊ पासी दोनों ही एक दूसरे को तमंचा लेकर ढूंढ रहे थे। गदऊ ने सोनू पासी के घर पर फायरिंग कर गैंगवार की शुरूआत कर दी थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू यादव हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को धूमनगंज से लेकर कौशांबी तक दबिश दी। इस मामले में नामजद सभी दस आरोपियों के परिजन घरों में ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नामजद आरोपियों के साथ और कौन कौन था। मुंडेरा गांव में फोर्स तैनात है। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को पकड़ा है। उनसे आरोपियों के बारे में तहकीकात की जा रही है।


सोनू यादव की हत्या में मुंडेरा गांव के  मोनू पासी, सोनू पासी (दोनों सगे भाई), गोलू पासी, संदीप पासी, राजा भैया, बंटी पाल, लकी यादव, मनीष यादव उर्फ पप्पी, कुलदीप और गौतम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके अलावा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि धूमनगंज से लेकर कौशांबी तक दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद है। उनकी कॉल डीटेल्स निकलवाई गई है। आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों को पकड़ा गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। सोनू हत्याकांड के आरोपियों के अलावा गदऊ पासी की भी खोजबीन की जा रही है। उसकी तलाश में भी एक टीम ने कई जगह दबिश दी है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed