{"_id":"5914c5d34f1c1b1d68851aa6","slug":"badmash-kills-property-dealer-in-ariel-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने अरैल में प्रापर्टी डीलर को मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने अरैल में प्रापर्टी डीलर को मार दी गोली
अमर उजाला ब्यूरो,इलाहाबाद
Updated Fri, 12 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
revolver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर नाथ मंदिर के पास अरैल तट बंध रोड पर गुरूवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर राकेश पुरी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली प्रॉपर्टी डीलर के कान को छूते निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए। सोमेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने वाला राकेश पुरी (42) पड़ोसी गांव के बबलू पांडेय के साथ संग मिलकर जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है। पुलिस के मुताबिक दो साल पहले बबलू के कहने पर राकेश ने एक व्यक्ति से देवरख गांव में जमीन का सौदा किया था।
जमीन उस व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। बाद में इस सौदे पर विवाद हो गया। आरोप लगाया गया कि जमीन कोई और दिखाई थी जबकि रजिस्ट्री कर दी गई कछार में दूसरी भूमि की। गुरूवार सुबह बबलू पाण्डेय ने एक ग्राहक को देवरख में जमीन दिखाने के लिए राकेश को फोन किया। राकेश घर से बाइक पर निकल गया। जमीन दिखाने के बाद करीब 11 वह घर लौट रहा ता तभी बाइक सवार लोग उसके बगल में आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने राकेश पर तमंचा से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली राकेश के कान को छूते चली गई।
राकेश बाइक से सड़क पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर राकेश के पड़ोसी आ गए। मगर तब तक दोनों अपराधी बाइक पर फरार हो गए थे। जख्मी राकेश को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। घटना के तीन घंटे बाद नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बबलू पांडेय से भी पूछताछ की। फौरी छानबीन के बाद नैनी के थाना प्रभारी ने कहा कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है।