फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

Sat, 18 Jul 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
झूंसी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के रहिमापुर तिराहे के पास शुक्रवार की दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। दोनों युवकों में से एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मौके से बस चालक फरार हो गया था। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के कारण झूंसी-सहसों मार्ग पर घंटों अफरा-तफरी मची रही। उधर, युवकों के मौत की खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सरायममरेज थाना क्षेत्र के मोइनउद्दीनपुर गांव निवासी रामकैलाश यादव का बेटा अंकित (20), रमेश यादव का बेटा रवि यादव उर्फ लाले (18) निवासी छतौना थाना सरायममरेज के साथ बाइक से झूंसी से सहसों की ओर जा रहा था। दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे दोनों युवक पैशन प्रो बाइक से रहिमापुर तिराहे के पास पहुंचे और आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान सामने से जौनपुर डिपो की रोडवेज बस आ गई। सामने बस देख बाइक चला रहा युवक नियंत्रण खो बैठा और बस के बाएं हिस्से से जा टकराया। भीषण हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवि को गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अल्का भटनागर इलाकाई पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। घायल रवि को एसआरएन ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। युवकों के मौत की खबर उनके परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते एसआरएन अस्पताल पहुंचे। उधर, हादसे के कारण झूंसी-सहसों मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। साथ ही जाम जैसे हालात भी बने रहे। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ही बस को वहां से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मारे गए दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवकों के बाइक की रफ्तार भी बेहद तेज थी। यही वजह रही कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बस को देख वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed