फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabadः Dwarchar groom sitting in the shot , in critical condition

द्वारचार में बैठे दूल्हे को मारी गोली, हालत नाजुक

Fri, 15 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
allahabadः Dwarchar groom sitting in the shot , in critical condition
फेरे लेते वर और वधु
फूलपुर के सूदी का पूरा गांव में गुरुवार रात द्वारचार में बैठे दूल्हे को एक रिश्तेदार ने तमंचे से गोली मार दी। पेट में गोली लगते ही दूल्हा लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। बारातियों ने आरोपी दूल्हे को पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पाकर सीओ फूलपुर एमपी सलोनिया और एसओ फूलपुर वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल दूल्हे और आरोपी रिश्तेदार को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दूल्हे की हालत नाजुक बनी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर रिश्तेदार के गोली मारने के पीछे वजह क्या है। पुलिस आशनाई के बिंदु पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


हंडिया में धौरहरा गांव के रमेश भारतीय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके बेटे मुकेश भारतीय (20) की शादी फूलपुर के सूदी का पूरा गांव के रामकैलाश भारतीय की चार बेटियों में बड़ी पूनम के साथ तय हुई। रामकैलाश सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। गुरुवार को बारात आई थी। द्वारचार की रस्म चल रही थी। मुकेश के बगल में उसका एक रिश्तेदार लल्लन बैठा था। अचानक ने उसने तमंचा निकाला और मुकेश के पेट में गोली मार दी। गोली चलने के बाद शादी समारोह में खलबली मच गई।
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच आरोपी रिश्तेदार भागा तो लोगों ने दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे अधमरा कर दिया। इधर गोली लगते ही मुकेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घराती और बाराती दोनों पक्षों के लोग दूल्हे के घायल होने के बाद सकते में पड़ गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी रिश्तेदार को हिरासत में लेकर इलाज के लिए शहर भेजा। दूल्हे को आनन फानन में एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। एसओ फूलपुर वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दूल्हे को गोली मारने वाले को पकड़ लिया गया है लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके से तमंचा नहीं मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed