फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the rape, the murder done by her, was crushed on her grave

रेप के बाद जिसका किया कत्ल, उसकी कब्र पर रोता मिला

Sat, 09 Dec 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 09 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
After the rape, the murder done by her, was crushed on her grave
arrest - फोटो : demo
दो दिन पहले कौंधियारा के रैपुरा गांव में दोस्त की पत्नी की हत्या करने के आरोपी पप्पू भारतीय शुक्रवार को महिला की कब्र पर रोते दिखा तो लोगों ने उसे दबोचा और इस कदर पीटा कि वह घायल हो गया। इस बारे में खबर पाकर पुलिस ने घायल व्यक्ति को शहर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। रैपुरा गांव का सुरजन भारतीय तालाब में मछली पालन करता है। बुधवार रात उसका दोस्त पप्पू भारतीय नशे में आया और उससे मछली पकाने की बात कही। उसने सुरजन को गांव में मसाला लाने की खातिर भेजने के बाद उसकी पत्नी 45 वर्षीय रामकली को मड़हा से तालाब किनारे खींचकर रेप किया। उसके कपडे़ भी फाड़ दिए। मनमानी करने के बाद वह रामकली का गला घोंटकर भाग गया। कुछ देर बाद सुरजन के आने पर रेप और कत्ल का पता चला तो वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन


पुलिस कत्ल का मुकदमा लिखकर पप्पू की तलाश में जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार शाम वह रामकली की कब्र पर बैठा और आंसू बहाते दिखा। लोग करीब पहुंचे तो पता चला कि वह नशे में धुत है। लोगों ने उसे दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने उसे जमकर पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। कुछ देर बाद खबर पाकर कौधिंयारा थाने की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने पप्पू को उठाया और शहर लाकर अस्पताल में भर्ती किया। हालत में सुधार होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed