फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After killing the teenager in love trap

प्रेमजाल में किशोरी को फंसाने के बाद हत्या

Sat, 04 Apr 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 04 Apr 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
After killing the teenager in love trap
इलाहाबाद। कैंट थाना क्षेत्र के गंगानगर से पिछले वर्ष मार्च में गायब हुई 13 वर्षीय किशोरी सोनाली की हत्या कर दी गई है। किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादीशुदा संजीव कुमार उर्फ संजू उसे भगा ले गया था। वह उसके साथ माह भर रहा लेकिन चरित्र पर शक होने पर उसने विंध्याचल में किशोरी की हत्या कर शव ओसला पुलिया के पास फेंक दिया। एक वर्ष बाद कैंट पुलिस ने किशोरी के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए मामले का खुलासा किया और संजीव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


संजीव कुमार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के स्ट्रैची रोड पर मिश्रा भवन के पास का रहने वाला है। वह घरों में खाना बनाने का काम करता है। कामकाज के दौरान ही उसकी सोनाली से मुलाकात हुई थी। उसने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और 13 मार्च 2014 को भगा ले गया। संजीव आगरा, कानपुर होते हुए मिर्जापुर पहुंचा। उसने मिर्जापुर में छोटा मोटा काम पकड़ लिया। जहां वह रहता था, उसी के बगल में एक छात्र भी किराए का कमरा लेकर रहता था। कुछ दिन बाद संजीव को शक हुआ कि किशोरी का छात्र से प्रेम संबंध है।
विज्ञापन


उसने किशोरी को सबक सिखाने की ठान ली। वह अप्रैल में सोनाली को विंध्याचल दर्शन कराने ले गया। वहां पर उसने सोनाली का गला घोंटकर हत्या कर दी। 24 अप्रैल 2014 को पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया लेकिन पहचान न होेने के कारण अज्ञात में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर सोनाली के भाई ने अज्ञात में कैंट थाने में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। सोनाली का कई माह तक पता न चलने पर परिजनों ने खोजबीन बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्याचल पुलिस ने भी फाइनल रिपोर्ट लगा दी लेकिन कैंट पुलिस की जांच जारी रही। राजापुर चौकी प्रभारी श्री निवास राय घटना के तार जोड़ते हुए संजीव कुमार तक पहुंच गए। पुलिस का दावा है कि संजीव ने जुर्म कुबूल कर लिया है। विंध्याचल में ली गई शव की फोटो से किशोरी की पहचान कर ली गई है। शिनाख्त सोनाली के परिजनों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed