फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A floor of the victim of poverty broke during the treatment

दरिंदगी की शिकार अभागी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Thu, 18 Oct 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 18 Oct 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
A floor of the victim of poverty broke during the treatment
नाबालिग के साथ रेप - फोटो : self
एक तरफ नवरात्र में देवी पूजा की धूम है, सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़-चढ़कर दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दरिंदगी की शिकार एक अभागी बेटी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। हैरत की बात यह है कि स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एक अक्तूबर को ही दुष्कर्म तथा एससी-एसटी तथा पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, मगर वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। इस पूरी घटना से ग्रामीण सकते में हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनमें काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


तिलईबाजार इलाके के एक व्यक्ति ने गांव के पास ही स्कूल खोला है। वह स्कूल का प्रबंधन देखता है। गांव की 16 वर्षीय दलित किशोरी उसके स्कूल में पढ़ती थी। वह प्रबंधक से कोचिंग भी पढ़ती थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रबंधक ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिससे छात्रा गर्भवती हो गई। करीब 15 दिन पहले प्रबंधक ने गर्भपात कराने के लिए छात्रा को दवा खिला दी। इससे छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए तो उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। यह जानकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद छात्रा ने घरवालों को आपबीती सुनाई। घरवालों ने मऊआइमा थाने में प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, छात्रा की हालत दिनों दिन बिगड़ती गई। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुराचार पीड़िता की मौत की खबर पाकर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। आरोपी प्रबंधक की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


0 पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर विधिक कार्रवाई की जाएंगी। नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 जितेंद्र गिरी, सीओ, सोरांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed