{"_id":"5be1a685bdec22695873cb4c","slug":"91541514885-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे में पकड़े गए गए एक हजार से ज्यादा अपराधी, आईजी के निर्देश पर चला विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे में पकड़े गए गए एक हजार से ज्यादा अपराधी, आईजी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 72 घंटे के भीतर एक हजार से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया। आईजी रेंज के निर्देश पर चले अभियान के तहत वांछित, इनामी, जिला बदर, टॉप 10 व टॉप 15 में शामिल अपराधियों की धरपकड़ की गई।
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर उन्होंने रेंज के सभी जिलों में 3 नवंबर से विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया था। इसके तहत अपराधियों की गिरफ्तारी की जानी थी। तीन दिन तक चले अभियान में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की गईं।
अभियान में कुल 1030 अपराधी पकड़े गए। इनमेें 596 वांछित, 365 एनबीडब्ल्यू, तीन जिला बदर, टॉप 10 के 57 व टॉप 15 में शामिल छह अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 523 व फतेहपुर में 225 अपराधी पकड़े गए।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में 92 व कौशाम्बी में 110 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार वांछित अपराधियों में मांडा में हुई लूट व हत्या की वारदात में शामिल 20 हजार के तीन इनामी भी शामिल हैं। इसके अलावा अभियान में खीरी से जिला बदर राकेश द्विवेदी को भी पकड़ा गया।