फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   युवक को पीटकर मार डाला

युवक को पीटकर मार डाला

Sun, 05 Nov 2017 08:42 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
युवक को पीटकर मार डाला
युवक को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

- विवादित जमीन पर मकान बनाने पर पट्टीदारों ने रोका, शनिवार रात लाठी-डंडे से पीटकर मारा
- हमले में भाई और मां भी जख्मी, दूसरे पक्ष के दो घायल, नौ पर मुकदमा, एक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (इलाहाबाद)।
यमुनापार के मेजा में शनिवार रात जमुआ गांव में जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने विनोद शर्मा (25) को पीट-पीटकर मार डाला। कुछ देर पहले उसने पट्टीदार परिवार के एक युवक को पीटा था, जिसके बाद उस पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। उसके भाई और मां को भी हमले में चोट पहुंची है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया, जबकि बाकी फरार हैं।
जमुआ गांव निवासी शंकरलाल शर्मा के निधन के बाद उनके दो बेटों में बड़ा विनोद ही परिवार का सहारा था। उसने घर में ही सैलून खोल रखा था। इसके जरिए वह छोटे भाई करन (22), मां कुसुमकली (60) और पत्नी-बेेटे संग गुजारा कर रहा था। सैलून के बगल की जमीन को लेकर उसका पट्टीदार भोंदल शर्मा के परिवार से विवाद बना था। कुछ समय पहले उस जमीन पर विनोद ने मकान का निर्माण शुरू किया तो पट्टीदारों ने अपना हक जताते हुए काम रोकने का दबाव बनाया। विनोद नहीं माना और जबरन निर्माण कराता रहा। ऐसे में पट्टीदार परिवार और विनोद के बीच तनाव गहराता गया।
विज्ञापन

शनिवार रात भी वह मकान का निर्माण करा रहा था, तभी भोंदल का पुत्र कक्का शर्मा वहां आया। 30 वर्षीय कक्का शहर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसने विनोद से कहा कि जब जमीन का विवाद है तो मकान क्यों बना रहे हो। इसी मसले पर उन दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। विनोद ने कक्का को पीट दिया। कक्का चुटहिल होकर सड़क पर गिरा तो खबर पाकर उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे और रॉड लेकर आ गए। उन्होंने विनोद पर हमला किया तो भाई करन और मां कुसुमकली ने आकर बचाने की कोशिश की, मगर विनोद समेत मां और भाई को भी जमकर पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घातक पिटाई से विनोद मरणासन्न होकर गिरा तो पट्टीदार वहां से भाग गए। कुछ ही देर में विनोद की सांस थम गई। उसके घायल भाई करन और मां कुसुमकली को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सिर फटने से करन की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे शहर में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली तो सीओ मेजा उमेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मां कुसुमकली ने नौ लोगों के खिलाफ हमले और हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिखकर एक आरोपी कक्का को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कक्का का भतीजा राजू भी जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed