{"_id":"599d97df4f1c1bcc028b4641","slug":"91503500255-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से छेड़खानी, भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी से छेड़खानी, भाई को पीटा
Updated Wed, 23 Aug 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी से छेड़खानी, भाई को पीटा
0 घटना के हफ्ते भर बाद रिपोर्ट दर्ज
इलाहाबाद। साउथ मलाका में हीवेट रोड पर रहने वाले एक युवक ने अपनी भाभी से छेड़खानी की। बीच बचाव करने आए अपने भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना के एक हफ्ते बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। हीवेट रोड की रहने वाली महिला का आरोप है कि 17 अगस्त को वह रात में घर में अकेली थी। उसी समय देवर सूरज गुप्ता तीन चार अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो उसने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर पति भी आ गया तो सूरज के साथ गए लड़कों ने उसे भी जमकर पीट दिया। अगले दिन महिला और उसके पति ने चौकी पर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में वे इंस्पेक्टर से मिले। घटना की जांच कराई गई। इसके बाद 22 अगस्त की शाम सूरज गुप्ता और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।