फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घर में घुसकर खींचतान और रेप की कोशिश

घर में घुसकर खींचतान और रेप की कोशिश

Thu, 31 Aug 2017 08:51 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर खींचतान और रेप की कोशिश
घर में घुसकर खींचतान और रेप की कोशिश
विज्ञापन

किशोरी के पिता को पीटा, मां को भी उठा ले जाने की धमकी
धमकाते हुए भागे, सात बदमाश नामजद, दहशत में परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज के महिला ग्राम में घर में घुसकर किशोरी से खींचतान, कपड़े फाड़ने, रेप की कोशिश तथा उसके परिजनों तमंचा की मुठिया से पीटकर हत्या की धमकी देने की घटना में पुलिस ने चार रोज बाद सात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर लिखी है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।

महिला ग्राम में रहने वाले रिक्शा चालक की बेटी के पीछे अपराधी लंबे समय से पडे़ है। 24 अगस्त को रिक्शा चालक के बेटे को इन अपराधियों ने रोका और कट्टे से पीटा था। उससे कहा कि अपनी बहन को उनके पास ले आए। लड़के ने रोते हुए घर जाकर बताया तो राजरूपपुर चौकी में सूचना दी गई लेकिन चौकी प्रभारी ने घटना छिपा ली। तीसरे ही रोज 26 अगस्त की देर रात नशे में धुत अपराधियों ने घर में घुसकर रिक्शा चालक की 16 साल की लड़की को पकड़ लिया। उसे बाल पकड़कर खींचने लगे। विरोध पर कपड़े फाड़कर वहीं बलात्कार का प्रयास करने लगे। लड़की की मां ने बचाव का प्रयास किया तो उसे पीटा और उठा ले जाने की धमकी देने लगे। पिता और भाई को भी तमंचे की मुठिया से पीटा और धमकाया। चीख-पुकार सुनकर वहां भीड़ जुटने लगी तो अपराधी फायरिंग करते हुए निकले और धमकी दी कि दुबारा आकर बेटी को उठा ले जाएंगे। लड़की के पिता ने उसी रात थाने जाकर शिकायत की और कहा कि इन अपराधियों पर पहले से लूट और हत्या के मुकदमे हैं। वे उसके परिवार की अपहरण और हत्या कर सकते हैं। तीन रोज तक टरकाने के बाद सीओ श्रीशचंद्र के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने बुधवार रात महिला ग्राम गढ़वा के मोहित, आकाश, मंजे, शिब्बू, मनीष, शिवकुमार, चंदन के खिलाफ घर में घुसकर रेप की कोशिश, अश्लील हरकत, धमकी की रिपोर्ट दर्ज की। मगर पुलिस ने केस लिखने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की। पीडित परिवार दहशत में है मगर थाना प्रभारी अरुण त्यागी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



















विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed