फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टोल प्लाजा के बैरियर से टकराया बस यात्री का हाथ कटकर गिरा

टोल प्लाजा के बैरियर से टकराया बस यात्री का हाथ कटकर गिरा

Sun, 14 Apr 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा के बैरियर से टकराया बस यात्री का हाथ कटकर गिरा
फतेहगंज पश्चिमी। कानों में मोबाइल फोन की लीड लगाकर आंखें मूंदे हुए खिड़की से हाथ निकालकर बस बस में सफर करना रामपुर के एक युवक को काफी भारी पड़ गया। सतुइया टोल प्लाजा पर बैरियर से टकराने के बाद उसका बायां हाथ कटकर गिर गया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से पास के मेडिकल कॉलेज में भेजा। लिखापढ़ी करने के बाद बस स्टाफ को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर के मोहल्ला बेनजीर में रहने वाले वीर सिंह लखनऊ डिपो की रोडवेज बस से बरेली आ रहे थे। बस में लेफ्ट साइड की सीट पर बैठे वीर सिंह ने बायां हाथ खिड़की से बाहर की तरफ मोड़ रखा था और मोबाइल की लीड कानों में लगाकर गाने सुनते हुए आंखें मूंद ली थीं। सतुइया टोल प्लाजा पर बस पहुंची तो खिड़की से बाहर निकला वीरसिंह का बायां हाथ बैरियर से टकराकर कंधे से टूट गया। कोहनी भी टूट गई। हादसा होते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल यात्री को पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को थाने ले जाकर जरूरी लिखापढ़ी कर यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए स्टाफ समेत छोड़ दिया। घायल यात्री की हालत गंभीर बताई गई है। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed