फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मालिक लापता, कैब में मिले खून के धब्बे

मालिक लापता, कैब में मिले खून के धब्बे

Mon, 13 May 2019 01:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
मालिक लापता, कैब में मिले खून के धब्बे
लावारिस हाल में मिली लापता कैब मालिक की गाड़ी
विज्ञापन


भीतर पड़ा मिला चप्पल, खून के धब्बे भी मिले
कैंट के म्योराबाद से एक दिन पहले हुआ था गायब

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कैंट के म्योराबाद से लापता कैब मालिक की कार रविवार शाम पीएसी बटालियन परिसर के पीछे लावारिस हाल में पड़ी मिली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो इसमें मालिक का चप्पल व खून के धब्बे भी मिले। हालांकि देर रात तक लापता मालिक का कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।

म्योराबाद स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी मेें रहने वाला मंसूर(25) पुत्र मकसूद गोरखपुर में ठेकेदारी करता था। 10 दिन पहले ही वह गोरखपुर से वापस घर आकर रहने लगा था। यहां आने के बाद उसने अपनी कार कैब कंपनी में लगाई थी। घरवालों का कहना है कि अक्सर रात में बुकिंग मिलने पर वह कैब लेकर निकलता था और यात्रियों को छोड़ने के बाद वापस आ जाता था। शनिवार रात 10.30 बजे के करीब भी वह कैब लेकर निकला। लेकिन इसके बाद उसका पता नहीं चला। रात भर खोजबीन के बावजूद कुछ पता नहीं चला तो अगले दिन सुबह घरवालों ने कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार शाम धूमनगंज में चतुर्थ बटालियन पीएसी परिसर के पीछे एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंची और बाद में घटनास्थल कैंट क्षेत्र में होने की वजह से कैंट पुलिस को बुलाया गया। गाड़ी भीतर से लॉक थी जिस पर दूसरी चाबी मंगवाकर दरवाजा खोला गया तो इसमें लापता गाड़ी मालिक का चप्पल व खून के धब्बे पाए गए। जानकारी पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके से खून के नमूने एकत्र किए। देर रात तक तलाश की जाती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उधर घरवाले अनहोनी की आशंका से खौफजदा हैं। मामले में कैंट पुलिस का कहना है कि कैब मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed