फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीबी हॉस्टल से तीन छात्र निष्कासित

पीसीबी हॉस्टल से तीन छात्र निष्कासित

Tue, 16 Apr 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पीसीबी हॉस्टल से तीन छात्र निष्कासित

विज्ञापन

पीसीएस हॉस्टल से तीन छात्र निष्कासित
0 इविवि से भी निष्कासित किए जाने पर हो रहा विचार
प्रयागराज, 15 अप्रैल। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र की हत्या के मामले में नामजद किए गए तीन छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय से भी निष्कासित किए जाने पर विचार हो रहा है। इसके अलावा जिस छात्र के कमरे में विस्फोट सामग्री बरामद हुई है, उसके निष्कासन की कार्रवाई भी मंगलवार को की जाएगी।

पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या के मामले में पीसीबी हॉस्टल में रहने वाले छात्र आदर्श कुमार, अभिषेक यादव एवं सौरभ विश्वकर्मा को नामजद किया गया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि इन तीनों छात्रों का हॉस्टल आवंटन निरस्त करते हुए उन्हें पीसीबी हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा घटना के बाद सोमवार शाम हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी के दौरान जिस कमरे में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है, वह कमरा जिस छात्र को आवंटित थे, उसके खिलाफ भी मंगलवार को हॉस्टल से निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इविवि प्रशासन इन छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित करने की कार्रवाई की भी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed