{"_id":"5ace646b4f1c1b693d8b4936","slug":"51523475563-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पर मांगी 27 हजार की र श्वित, ऑडियो वायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने पर मांगी 27 हजार की र श्वित, ऑडियो वायर
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने पर मांगी 27 हजार की रिश्वत, ऑडियो वायरल
0 इसी प्रकरण में पहली किश्त के दस हजार रुपये लेने पर सिपाही हुआ था सस्पेंड
0 थाने में सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का केस, बचाया गया अधिकारी
त्रिलोकी यादव
इलाहाबाद।
कोरांव थाने के एक जिम्मेदार अधिकारी ने खीरी के एक ट्रांसपोर्टर राधेश्याम शुक्ला से प्रति गाड़ी तीन हजार रुपये के हिसाब से 27 हजार की रिश्वत मांगी। ट्रांसपोर्टर को 27 हजार रुपये हर महीने की एक खास तारीख को देने को कहा गया। ट्रांसपोर्टर ने सारी बातचीत रिकार्ड की और पहली किश्त के 10 हजार देते समय सिपाही का वीडियो बना लिया। सिपाही को तो सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन उस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसने 27 हजार का महीना बांधा था। ऑडियो क्लिप 43 मिनट का है, जिसमें एक सिपाही को काफी देर तक ट्रांसपोर्टर से बात करते सुना जा सकता है। ट्रांसपोर्टर ने सिपाही से कहा कि वह थाने के एक जिम्मेदारी अधिकारी से बात कराए। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी ने ट्रांसपोर्टर से बात की। मुख्य बातें इस प्रकार हैं।
ट्रांसपोर्टर : नौ गाड़ियों का पचास हजार बहुत ज्यादा है। इतना नहीं दे पाएंगे।
अधिकारी : थोड़ा बहुत कम दे दो।
ट्रांसपोर्टर : एक गाड़ी का तीन हजार से ज्यादा नहीं दे पाएंगे।
अधिकारी : दस गाड़ियां हैं ?
ट्रांसपोर्टर : नहीं नौ गाड़ियां हैं।
अधिकारी : ठीक है नौ गाड़ियों का 27 हजार तुम्हें पहुंचाना है। एक तारीख डिसाइड कर लो। वह पांच तारीख हो या 15 तारीख। उस तारीख से एक दिन भी आगे नहीं होना चाहिए। और वह पैसे सीधे मुझे दो। बाकी कोई बीच में नहीं रहेगा। इसके बाद खूब गिट्टी ढोना। कोई परेशान नहीं कहेगा।
इस प्रकरण के बाद ट्रांसपोर्टर ने दस हजार रुपये सिपाही फखरुद्दीन को दिए। इसका वीडियो बना लिया गया। वीडियो वायरल हुआ तो सिपाही को सस्पेंड कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, लेकिन थाने के उस जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो भी नए तथ्य सामने आ रहे हैं, सबकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आकाश कुलहरि, एसएसपी।
एसओ लालापुर की री-पोस्टिंग पर आईजी खफा, रिपोर्ट मांगी
इलाहाबाद। एसओ लालापुर अमित मिश्रा को दोबारा उसी थाने में चार्ज देने पर आईजी रेंज रमित शर्मा खफा हैं। उन्होंने एसएसपी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है कि किन परिस्थितियों में दरोगा को दोबारा उसी थाने में पोस्ट किया गया।
एसओ लालापुर अमित मिश्रा के खिलाफ बालू खनन के वाहनों से पैसे लेने के आरोप है। सेमरी घाट पर पर बालू के वाहनों को पकड़कर उन्होंने बंद किया तो पट्टाधारक संजीव गुप्ता ने एसएसपी, आईजी और एडीजी से इस मामले की शिकायत की। आईजी से इस बात को भी बताया गया है कि शिकायतों के बाद भी अमित मिश्रा को वहां दोबारा चार्ज दे दिया गया। आईजी रेंज रमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने बालू खनन में वसूली की शिकायत पर इसकी जांच सीओ को सौंपी है। साथ ही दरोगा के री-पोस्टिंग पर एसएसपी से रिपोर्ट मांगी गई है।