{"_id":"59b803f74f1c1be67f8b653c","slug":"51505231863-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी बाग में छेड़खानी पर पक़ा गया छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी बाग में छेड़खानी पर पक़ा गया छात्र
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी बाग में छेड़खानी पर छात्र पकड़ा गया
इलाहाबाद। कंपनी बाग में छात्रा से छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने इंटरमीडिएट के छात्र को पकड़ लिया। उसे कर्नलगंज थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि इंटर का छात्र नवाबगंज के हथिगहां इलाके का रहने वाला है। जबकि छात्रा शांतिपुरम कॉलोनी फाफामऊ की निवासी है। वह एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने के लिए शहर आती है। उसका कहना है कि कोचिंग से निकलकर वह कंपनी बाग में बैठकर पढ़ाई करने गई थी तभी इस छात्र ने उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने शोर मचाया साथ ही 100 नंबर पर फोन किया। लोगों ने छात्र को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि दोनों के बारे में पता चला कि वे पहले से परिचित हैं। किसी बात पर झगड़ा होने पर छात्रा ने शिकायत की।