फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 thousand takers from day to day in civil lines

सिविल लाइंस में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की छिनैती

Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में मंगलवार को दिनदहाड़े दो बदमाशोें ने महिला से 50 हजार रुपये छीन लिए। घटना तब हुई जब वह कर्नलगंज स्थित बैंक से रुपये निकालकर अपने पति के साथ घर लौट रही थी। बाइक से आए बदमाश रुपयों से भरा पर्स छीनकर भाग निकले। दोपहर में भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी झलवा में रहने वाली अनीता का पति अनिल पाल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदू हॉस्टल में चतुर्थ श्रेणीकर्मी है। मंगलवार को उसकी बेटी प्रीति की ट्रिपलसी की परीक्षा सिविल लाइंस में आईसीआईसीआई बैंक के पास एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में थी। सुबह अनीता अपने पति अनिल के साथ बाइक से कर्नलगंज स्थित पीएनबी पहुंची। वहां से 49 हजार रुपये निकालकर पर्स में रख लिए। पर्स में एक हजार रुपये पहले से थे। तब तक परीक्षा खत्म होने का समय हो चुका था, सो दोनों बेटी प्रीति को लेने सिविल लाइंस चले आए।
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि  अनिल ने कुछ सामान हिंदू हॉस्टल में रखा था। इसलिए तीनों हॉस्टल की ओर चल दिए।

अभी वह टीबी सप्रू मार्ग पर एक मार्बल स्टोर के पास पहुंचे ही थे कि  पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने अनीता के हाथ से रुपयों से भरा पर्स छीन लिया। अनीता ने पर्स बचाने की पूरी कोशिश की और इसी छीना झपटी में वह बाइक से नीचे गिर पड़ी। इससे उसके पैर मेें चोटें आईं। बदमाश से तेजी से निकल भागे। अनीता और उसके पति अनिल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने 100 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता को बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। वहां से दंपति थाने पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed