फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला गिरफ्तार

दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला गिरफ्तार
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000

अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार
अभ्यर्थी के खिलाफ भी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एसटीएफ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीय कृत टाइपिस्ट की परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर बैठकर टाइपिंग की परीक्षा दे रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। अभ्यर्थी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एसटीएफ को पता चला था कि रम्मन का पुरवा, सुलेमसराय स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट केंद्रीयकृत टाइपिस्ट की परीक्षा में अभ्यर्थी अवनीश यादव निवासी बृजमनगंज, महाराजगंज की जगह कोई और टाइप टेस्ट दे रहा है। सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल सिंह और केशव राय ने वहां पहुंचकर छानबीन की। बात सही थी। अवनीश यादव के स्थान पर प्रमोद यादव निवासी गुलरिहा परमेश्वरपुर परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह सागर इंस्टीट्यूट गोरखपुर में टाइपिंग का काफी दिनों से प्रशिक्षण ले रहा था। वहीं पर अवनीश से मुलाकात हुई। टाइपिंग स्पीड देखकर उसने 50 हजार रुपये का आफर दिया कि उसकी जगह टाइप टेस्ट में बैठ जाए। 20 हजार पेशगी भी दी थी। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि अवनीश और प्रमोद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई है। प्रमोद को गिरफ्तार कर उसके पास फोटो मिक्स किया हुआ फर्जी आधार कार्ड, फोटो मिक्स किया हुआ फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed