{"_id":"5a4546cf4f1c1b193e8bb639","slug":"41514489551-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि परिसर में महिला सफाई कर्मचारी ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इविवि परिसर में महिला सफाई कर्मचारी ने लगाई फांसी
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि में महिला सफाई कर्मचारी ने लगाई फांसी
-पति से सुबह हुए झगड़े के बाद लटक गई फंदे पर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला हॉस्टल परिसर में बृहस्पतिवार सुबह संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी सलमा बेगम (26) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरे कर्मचारियों ने देखा तो शोर मचाया। उसकी सास केसाथ पति आ गया। पुलिस ने शव को सीलकर चीरघर भेज दिया।
मांडा इलाके में मानपुर गांव की सलमा का ब्याह पांच साल पहले कैंट में ऊंचवा गढ़ी निवासी मोहम्मद खुर्शीद के साथ किया गया था। खुर्शीद कुछ काम नहीं करता बल्कि मां जुबैदा बेगम से पैसे लेकर नशे में डूबा रहता है। जुबैदा विश्वविद्यालय में डीएसडब्लू कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है। उसने ही बहू सलमा को भी संविदा पर इविवि में सफाई कर्मचारी के काम पर लगा दिया था। सलमा को अब तक कोई संतान नहीं हुई थी। नशेड़ी पति खुर्शीद से अक्सर उसका झगड़ा होता था। वह महिला हॉस्टल हॉल ऑफ रेजीडेंसी के परिसर में रहती थी। बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह भी सलमा और खुर्शीद के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद करीब 10 बजे सलमा को कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका देखा गया। भीड़ लगी तो सास जुबैदा भी आ गई। पुलिस ने मौके पर आकर पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मांडा निवासी रजिया बेगम की सात बेटियों में सलमा बड़ी थी। मायके वालों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।